Search KhabarFast

Press ESC to close

भगवान को घर लाने के लिए पुलिस की अनोखी मुहिम, 5 महीने से लापता लड्डू गोपाल की खोज में निकली SIT

भगवान को घर लाने के लिए पुलिस की अनोखी मुहिम, 5 महीने से लापता लड्डू गोपाल की खोज में निकली SIT

MP News: आपको बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म 'OMG – Oh My God!' तो याद ही होगी, जिसमें भूकंप के कारण नास्तिक कांजी (परेश रावल) की दुकान तहस-नहस हो जाती है और वह भगवान पर केस कर देते है। बाद में भगवान कृष्ण (अक्षय कुमार) खुद धरती पर आकर उसकी मदद करते हैं। ठीक उसी तरह मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार भगवान कृष्ण पर केस नहीं हुआ, बल्कि उनके बाल स्वरूप 'लड्डू गोपाल की मूर्ति गायब हो गई है। हैरानी की बात यह है कि इस मूर्ति की तलाश के लिए पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) तक गठित कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

ये मामला ग्वालियर के अलकापुरी इलाके का है, जहां की निवासी विजया शर्मा ने बताया कि उनके आराध्य लड्डू गोपाल 29 जनवरी 2026 से लापता हैं। उनके अनुसार, वह 29 जनवरी को अपने लड्डू गोपाल को साथ लेकर महाराज बाड़ा गई थीं, लेकिन उसी दौरान किसी ठेले पर उनकी मूर्ति वहीं छूट गई, जिसके बाद से उनके लड्डू गोपाल लापता है। वह अपने लड्डू गोपाल की सिर्फ पूजा नहीं करती, बल्कि वह उन्हें परिवार के सदस्य की तरह मानती हैं।

Also read: MP News: उज्जैन में आईफोन के 'सिरी' फीचर पर भारी बवाल, ज्योतिषाचार्य और विहिप ने दी बहिष्कार की चेतावनी

इसके बाद बिना देर किए विजया शर्मा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरु की और जहां से मूर्ति घायब हुई, उस इलाके में पूछताछ की और CCTV फुटेज भी चेक किए। लेकिन कोई सुराग हाथ न लगा। इसके बाद विजया एसपी कार्यालय और आईजी कार्यालय के लगातार चक्कर लगाए।

SIT का गठन

ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की।  इस टीम में माधवगंज, कोतवाली और जनकगंज थानों की पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया। जिसके बाद आईजी के निर्देश पर तीन थानों की संयुक्त टीम इस मामले की जांच कर रही है। आईजी अरविंद सक्सेना ने आश्वासन दिया है कि पुलिस जल्द ही विजया शर्मा के लड्डू गोपाल को जरूर ढूंढ निकालेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

योगी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इनमें सबसे चर्चित फैसला 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने है।

उत्तराखंड में 25 अगस्त से संस्कृत सप्ताह शुरू, 26 सितंबर तक चलेगा संस्कृत मास

संस्कृत शिक्षा सचिव, उत्तराखंड शासन दीपक कुमार ने संस्कृत सप्ताह के आरंभ होने से पूर्व की माननीय राज्यपाल महोदय से भेंट। सचिव ने पिछले कुछ सप्ताहों में इंडोनेशिया, नेपाल एवं थाइलैंड के राजदूतों से हुई भेंट के बारे में जानकारी साझा करने के साथ-साथ पुणे एवं मुंबई के प्रतिष्ठित संस्कृत संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के भ्रमण के बावत भी जानकारी साझा की।

Uttrakhand News:मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Uttrakhand News: मसूरी टाउन हॉल में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से रक्षाबंधन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा तथा राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast