Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather: हरियाणा में आज होगी झमाझम बारिश, इन 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी; 9 जुलाई तक पूरे राज्य में पूरे राज्य में बरसेंगे बादल

Haryana Weather: हरियाणा में आज होगी झमाझम बारिश, इन 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी; 9 जुलाई तक पूरे राज्य में पूरे राज्य में बरसेंगे बादल

Haryana Rain: हरियाणा में मौसम पूरी तरह करवट ले चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता का अलर्ट जारी किया है। वैसे तो राज्य में मानसून की रफ्तार हो सुस्त नजर आ रही है, लेकिन पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में मानसून कमजोर रहा, जिस वजह से बारिश हुई। इसी स्थिति को देखते हुए IMD ने आज 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके प्रभाव से 9 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Also read: Haryana Crime: पंचकूला में डबल मर्डर, नामकरण समारोह में विवाद के बाद दो युवकों की हत्या

7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

IMD ने आज हरियाणा के लगभग 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इन 7 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

9 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 06 से 09 जुलाई तक पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिलेगी। लेकिन जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में 13 शहरों में खरीदी जाएगी 33 हजार एकड़ जमीन, किसान इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

हरियाणा में आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत क्षेत्र के विकास के लिए अतिरिक्त जमीन का इंतजाम करने में लगी प्रदेश सरकार ने योजना को तेजी से सिरे चढ़ाना शुरू कर दिया है।

Haryana News:हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, बसों में मुफ्त यात्रा नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, जानें क्या है वजह

Haryana News: हरियाणा रोडवेज की HVAC तथा सुपर लग्जरी एसी बसों में रोडवेज कर्मचारी और अधिकारी की मुफ्त यात्रा करने पर रोक लगाई गई है। इन बसों में बगैर टिकट यात्रा करते हुए पाए जाने वाले परिवहन विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों पर एक्शन लिया जाएगा।

हरियाणा में पर्यटन को मिलेगा नया रूप, पिंजौर और टिक्करताल के विकास पर खर्च होंगे 90 करोड़ रुपये

हरियाणा सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिंजौर के ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन और मोरनी हिल्स के प्रसिद्ध टिक्करताल को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast