Haryana HTET Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) शनिवार से शुरू हो चुकी है। आज इस परीक्षा का दूसरा दिन है। आज लेवल-1 (PRT) और लेवल-2 (TGT) परीक्षा का 2 शिफ्ट में आयोजन हो रहा है। सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक लेवल-2 और दोपहर 3:00 से 5:30 बजे तक लेवल-1 की परीक्षा होगी।
बता दें, बीते दिन लेवल-3 (PGT) की परीक्षा हुई थी। लेकिन इस दौरान कड़े नियमों और सुरक्षा जांच की वजह से कई अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल, नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों के आभूषण, कलावा, हेयरबैंड, यहां तक की नाक का कोका तक निकलवा दिया गया। इतना ही नहीं महिला अभ्यर्थियों के बाल भी खुलवाए गए।
Also read: हरियाणा के पेंशन लाभार्थियों को खुशकबरी, डेट ऑफ बर्थ वेरिफाइ करने का नियम बदला; नहीं रुकेगा पैसा
परीक्षा का शेड्यूल
04 जुलाई (शनिवार): दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक लेवल-3 की परीक्षा
05 जुलाई (रविवार): सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक लेवल-2 और दोपहर 3:00 से 5:30 बजे तक लेवल-1 की परीक्षा होगी।
परीक्षा केंद्रों पर दिखी सख्ती
मालूम हो कि कल शनिवार दोपहर 12:30 बजे से परीक्षा केंद्रों पर एंट्री शुरू हुई। लेकिन इस दौरान प्रधासन के सख्त नियमों के चलते अभ्यर्थियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऐसा कई जगहों से खबर सामने आई, जहां महिला अभ्यर्थियों के बाल खुलवाए गए, नाक-कान का कोका और जूते-जुराब, कलावा जैसी चीजें उतरवाई गई। परीक्षा केंद्रों में हाथ के कड़े-चूड़ी, बालों में लगाई जाने वाली क्लिप और हेयरबैंड तक पर पाबंदी थी।
झज्जर और सोनीपत के कई परीक्षा केंद्रों पर महिलाओं की गहन चेकिंग की गई। तो वहीं, झज्जर और हिसार में ट्रांसपेरेंट पानी की बोतलों पर लगे रैपर को भी हटाया गया, जिसके बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति मिली। हिसार और फतेहाबाद से भी इसी तरह के मामले सामने आए हैं।