Government Send Notice To Insta: टेलीग्राम के बाद सराकर ने इंस्टग्राम को नोटिस भेजा है। साथ ही सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है। मामला विज्ञापन में चाइल प्रोनोग्राफी से जुड़ा हुआ है। सराकर ने इंस्टग्राम पर पेड विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े कंटेंट को लेकर लेकर मेटा पर सख्ती दिखाई है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्टाग्राम को ऐसे सभी विज्ञापनों और कंटेट को हटाने का आदेश दिया है। अब मेटा को ऐसे विज्ञापनों को हटाना होगा, जो CSEAM को बढ़ावा देते हैं या उन तक आसानी से पहुंचते हैं।
सरकार ने दिखाई सख्ती
सूत्रों के मुताबिक इंस्टग्राम पर पेड विज्ञापनों का इस्तेमाल कथित तौर पर यूजर्स को ऐसे बाहरी प्लेटफॉर्म पर भेजने के लिए किया जा रहा था, जहां बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा गौर-कानूनी कंटेंट मौजूद था। सरकार इस मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाह रही है। खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए यौन शोषण वाले कंटेंट को बढ़ावा दिए जाने के आरोपों को।
Also read: Gujarat ATS Action: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार, गुजरात में नेटवर्क बनाने की थी तैयारी
मेटा को दिए गए सख्त निर्देश
सरकार ने मेटा को ऐसे मटीरियल के प्रचार और प्रसार को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया है। यह नोटिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बच्चों के यौन शोषण से जुड़े गैर-कानून कंटेंट को फैलाने और उन तक पहुंच आसान बनाने के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच आया है।