Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Crime: पंचकूला में डबल मर्डर, नामकरण समारोह में विवाद के बाद दो युवकों की हत्या

Haryana Crime: पंचकूला में डबल मर्डर, नामकरण समारोह में विवाद के बाद दो युवकों की हत्या

Haryana Crime: हरियाणा के पंचकूला में डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बेटे के नामकरण समारोह में हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पहले एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 26 वर्षीय संजीत के रूप में हुई है, जो सेक्टर-19 का रहने वाला था। वहीं दूसरे मृतक का नाम अर्जुन बताया गया है, जो संजीत की बहन का बॉयफ्रेंड था।

क्या था विवाद का कारण? 

जानकारी के अनुसार, संजीत के घर छह दिन पहले बेटे का जन्म हुआ था। इसी खुशी में शुक्रवार रात नामकरण समारोह और पार्टी का आयोजन किया गया था। आरोप है कि अर्जुन बिना बुलाए अपने कुछ साथियों के साथ समारोह में पहुंच गया। इसी बात को लेकर संजीत और अर्जुन के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। पुलिस का कहना है कि संजीत का परिवार अर्जुन और उसकी बहन के रिश्ते के खिलाफ था। इसी कारण दोनों के बीच पहले से भी विवाद चल रहा था। पार्टी में हंगामा बढ़ने के बाद अर्जुन अपने साथियों के साथ वहां से चला गया।

संजीत की मौके पर ही हुई मौत 

जांच के मुताबिक, संजीत भी अपने दोस्तों के साथ अर्जुन के पीछे चला गया। सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया के अंडरपास के पास दोनों का फिर आमना-सामना हुआ। आरोप है कि इसी दौरान अर्जुन ने चाकू से संजीत की छाती पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से संजीत की मौके पर ही मौत हो गई। संजीत की मौत के बाद अर्जुन के साथी वहां से भाग निकले। इसके बाद संजीत के दोस्तों ने अर्जुन को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण अर्जुन की भी मौके पर ही मौत हो गई।

फरार आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कुछ अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों, रिश्तेदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 

Also read: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ेगा, 1 लाख 80 हजार रुपए वार्षिक आय वाले भी होंगे शामिल: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: किसानों की आय बढ़ाने के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा निर्देश, 2030 तक कृषि उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल बाजार

Bihar News: बिहार में कृषि विकास और उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यम विकसित करने को कहा है। इससे बिहार के किसानों के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक

Bihar News: बिहार में खेलों को बढ़ावा देने की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने जारी करने को कहा खेल कैलेंडर

Bihar News:बिहार में खेल संस्कृति को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाले खेल आयोजनों का कैलेंडर जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से सभी खेल आयोजनों को सुव्यवस्थित और आकर्षक

UTU कुलपति ने किया नरेन्द्रनगर पॉलीटेक्निक का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Uttarakhand News : वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा के विस्तार एवं शैक्षणिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से नरेन्द्रनगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान का निरीक्षण एवं भ्रमण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast