Search KhabarFast

Press ESC to close

तापमान गिरेगा और मौसम होगा सुहाना, हरियाणा के 6 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

तापमान गिरेगा और मौसम होगा सुहाना, हरियाणा के 6 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

Haryana Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा के कई इलाकों में मौसम के बदलाव का अलर्ट जारी किया है। IMD ने आज राज्य के छह जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बता दें, हाल के दिनों में गर्मी का प्रकोप जारी था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ते हुए तापमान से राहत मिली है। इस दौरान हरियाणा में न्यूनतम तापमान औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। इससे किसानों और आम लोगों को कुछ सुकून तो मिला है। हालांकि दिन में गर्मी अभी भी बनी हुई है। 

Also read: ऑनलाइन जुए की लत बनी जानलेवा, छात्र ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

इन 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

IMD की रिपोर्ट की मानें तो आज भिवानी, हिसार, रोहतक, करनाल, अंबाला और गुरुग्राम में बारिश के आसार बने हुए हैं। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। इसके अलावा IMD के पूर्वानुमान से पता चला है कि 2 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जो उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इस दौरान हरियाणा समेत पंजाब, दिल्ली-NCR और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं। जिसके बाद बारिश-आंधी का सिलसिला शुरु हो सकता है। जिससे तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तर प्रदेश में दो चरणों में होगी जनगणना, 22 मई से शुरू होगा पहला चरण; देनी होगी ये सभी जानकारियां

Uttar Pradesh News:भारत में 16वीं जनगणना को लेकर उत्तर प्रदेश की जनगणना तिथी सामने आ गई है। उत्तर प्रदेश में 2 चरणों में जनगणना होगी। जिसमें पहला चरण 22 मई से 20 जून तक होगा और दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा।

AAP से भाजपा में आए संदीप पाठक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! गैर-जमानती धाराओं में 2 FIR दर्ज

FIR Aganist Sandeep Pathak: हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा शामिल में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर मुकदमें दर्ज हुए हैं। संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब के 2 अलग-अलग जिलों में एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों एफआईआर गैर-जमानती धाराओं में दर्ज की गई हैं।

UP News: हरदोई में रिश्तों का खून, छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

UP News: यूपी के हरदोई में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना कासिमपुर थाना क्षेत्र के बनियन खेड़ा गांव की है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिवार में मातम का माहौल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast