Search KhabarFast

Press ESC to close

ऑनलाइन जुए की लत बनी जानलेवा, छात्र ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

ऑनलाइन जुए की लत बनी जानलेवा, छात्र ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

Faridabad Suicide: हरियाणा के फरीदाबाद में बीएससी कक्षा के अंतिम वर्ष के छात्र ने ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपए हार गया। जिसके चलते उसने अपने ही घर के बाथरूम में खुद को गोली मार कर आत्म हत्या कर ली जिसका खुलासा मृतक की जेब में मिले सुसाइड नोट से हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बता दें की मृतक की पहचान आदित्य ठाकुर निवासी जल विहार वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 77 के रूप में हुई है। इस मामले में जानकारी देते हुए फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक छात्र आदित्य जे सी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी में बीएससी का अंतिम वर्ष का छात्र था जो ऑनलाइन जुए में हारे हुए रुपए जीतने की लालच में बार-बार हार था था और लाखों रुपए हार चुका था इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने आज अपने ही घर के बाथरूम में अपने आर्मी से रिटायर्ड ताऊ सतीश की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।

Also read: आ गया 'अभेद्य’, हरियाणा में अब जबरन वसूली पर लगेगी लगाम, जानें कैसे करता है काम

जांच में जुटी पुलिस

घटना के समय मृतक छात्र की मां और उसका छोटा भाई मौजूद था गोली चलने की आवाज सुनने के बाद वह बाथरूम में पहुंचे और आनन फानन में उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तापमान गिरेगा और मौसम होगा सुहाना, हरियाणा के 6 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

हरियाणा के 6 जिलों में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिससे कई इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

पानीपत के संदीप ओमकार का सपना हुआ पूरा, बॉलीवुड फिल्म ‘नवगुंजरा’ में आएंगे नजर

पानीपत के बापोली ब्लॉक के खोजसीपुर गांव निवासी संदीप ओमकार (38) अब बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं। स्कूल के दिनों में नाटक और जागरण में माता के भजन गाने का शौक रखने वाले संदीप अब फिल्म ‘नवगुंजरा’ में नजर आएंगे।

UP News: ‘...गिरगीट भी शर्मा जाएगा’ विशेष सत्र में सीएम योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप लोगों के आचरण को देखकर गिरगीट भी शर्मा जाएगा कि सदन में आचरण कैसा और यहां आचरण कैसा? गिरगीट भी शर्मा जाएगा। दिल्ली से लखनऊ पहुंचते-पहुंचते जब आधी आबादी के आक्रोश को झेलना पड़ रहा है तो यहां आप रंग बदल रहे हैं। फिर सदन में विरोध क्यों किया?

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast