Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026, RR vs DC: जीत के बाद भी खुश नहीं कप्तान अक्षर पटेल, दिया चौंकाने वाला बयान

IPL 2026, RR vs DC: जीत के बाद भी खुश नहीं कप्तान अक्षर पटेल, दिया चौंकाने वाला बयान

IPL 2026, RR vs DC: आईपीएल में बीती रात दिल्ली ने इस सीजन की चौथी जीत दर्ज की। लगातार तीन मैच हारने के बाद दिल्ली ने राजस्थान को उसी के घर में मात दी। इस जीत ने भले ही दिल्ली को प्ले ऑफ की रेस में बनाए रखा है लेकिन कप्तान अक्षर पटेल के चेहरे पर जीत की ज्यादा खुशी नहीं देखी गई।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था। जिससे दिल्ली ने सात विकेट रहते हुए 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। वहीं  आईपीएल के इतिहास में दिल्ली की टीम ने सबसे बड़ी रनचेज की है। दिल्ली के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। सालमी बल्लेबाज केएल राहुल और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। जिससे दिल्ली के अच्छी शुरूआत की। वहीं केएल राहुल ने 40 गेंदों में 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं निसांका ने 33 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेली।

दिल्ली की इस जीत के बाद कप्तान अक्षर पटेल नाखुश दिखाई दिए। मैच के बाद उनसे खुशी, गर्व और राहत को लेकर सवाल किया गया, तो उनका जवाब ना में था। उन्होंने कहा कि पिछले मैच के बाद भी यही बात दोहरा रहे थे कि टीम को हर दिन वही चीजें दोहरानी होंगी जो सही हैं।  उनका मानना है कि हालात कभी भी बदल सकते हैं, इसलिए प्रोसेस पर भरोसा रखना जरूरी है।

गेंदबाजों और बल्लेबाजों की तारीफ

कप्तान अक्षर पटेल ने ने टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमने जैसा सोचा था वैसे ही अपने प्लान को लागू किया। उन्होंने कहा कि जब हम विपक्षी टीम के मैच बदलने वाले बल्लेबाजों को पावरप्ले में आउट कर लेते है तो एक कप्तान के तौर पर ज्यादा खुशी मिलती है। कप्तान को लेकर बातचीत में अक्षर पटेल ने कहा कि टीम इंडिया के खेलते हुए उन्होंने इसका अनुभव किया था। टीम में वो भी लीडरशिप के रोल में थे, जिससे मुझे काफी मदद मिली।

Leave Your Comments

संबंधित समाचार

वेपिंग विवाद पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, कहा- इन लोगों को जेल भेजना चाहिए

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में लगातार खिलाड़ी द्वारा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर बीसीसीआई की तरफ गाइडलाइन जारी की गई थी। 8 पन्नों की नई गाइडलाइन में खिलाड़ियों के साथ फ्रेंचाइजियों सख्त संदेश दिया गया था। लेकिन हाल में खिलाड़ियों के वेपिंग करते हुए सामने आए वीडियो ने हड़कंप मचा दिया।

RCB के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को राहत, सूर्यकुमार यादव खेलेंगे मुकाबला

IPL 2026 के 19वें सीजन का 54वां लीग मुकाबला 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians आमने-सामने होंगी।

वैभव सूर्यवंशी का धमाका, टी20 क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया है। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी खेली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast