Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: अमृतसर में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, एक युवक घायल, इलाके में दहशत

Punjab News: अमृतसर में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, एक युवक घायल, इलाके में दहशत

Amritsar Firing: पंजाब में अमृतसर के जंडियाला गुरु में एक बार फिर गोलियां चलने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उन्होंने तीन से चार फायर किए। इस दौरान एक गोली गुरपिंदर सिंह उर्फ रॉबिन की टांग में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान गुरपिंदर सिंह उर्फ रॉबिन के रूप में हुई है, जो शेखूपुरा मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे आगे इलाज के लिए अमृतसर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।परिजनों ने बताया कि रॉबिन बच्चों को लेने गया हुआ था, तभी उन्हें फोन के जरिए पता चला कि उस पर गोलियां चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि हमले के कारणों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन पुरानी रंजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है।

Also read: Punjab Blast News: राजपुरा-शंभू रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका, 1 शव बरामद

लोगों में डर का माहौल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल युवक के बयान दर्ज करने के लिए टीम भेजी गई है और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद जंडियाला गुरु के लोगों में डर का माहौल है और लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

करनाल में मेयर का फर्जी पीए बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद रिमांड पर लेगी पुलिस

हरियाणा के करनाल में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को मेयर का निजी सहायक (पीए) बताकर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। आरोपी की पहचान कर्ण विहार निवासी ओम प्रकाश के रूप में हुई है।

AAP से भाजपा में आए संदीप पाठक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! गैर-जमानती धाराओं में 2 FIR दर्ज

FIR Aganist Sandeep Pathak: हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा शामिल में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर मुकदमें दर्ज हुए हैं। संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब के 2 अलग-अलग जिलों में एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों एफआईआर गैर-जमानती धाराओं में दर्ज की गई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast