FIR Aganist Sandeep Pathak: हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा शामिल में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर मुकदमें दर्ज हुए हैं। संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब के 2 अलग-अलग जिलों में एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों एफआईआर गैर-जमानती धाराओं में दर्ज की गई हैं।
बता दें कि संदीप पाठक पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच संदीप पाठक अपने दिल्ली के घर से जल्दबाजी में निकलते नजर आए। राघव चड्ढा के साथ AAP में बगावत कर संदीप पाठक भाजपा में शामिल हुए हैं।
संदीप पाठक का बयान आया
इस दौरान संदीप पाठक का पहला रिएक्शन भी सामने आया है। संदीप पाठक ने कहा कि मुझे ऐसी किसी एफआईआर की कोई जानकारी नहीं है, न ही किसी पुलिस अफसर ने मुझको इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश की सेवा की है। संदीप पाठक ने कहा कि मैं कभी भी अपने देश के साथ धोखेबाजी नहीं करूंगा, न ही किसी और को ऐसा करने दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यदि मेरे जैसे किसी शख्स के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू की गई है, तो यह सिर्फ उनकी दहशत को दर्शाता है।
Also read: पंजाब सरकार ने हटाई सुरक्षा तो केंद्र आया आगे, अब z सिक्योरिटी घेरे में रहेंगे राघव चड्ढा
संदीप पाठक समेत 7 सांसद भाजपा में शामिल हुए
बता दें कि हाल में राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने बगावत करते हुए भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद AAP के राज्यसभा सांसदों की संख्या 10 से घटकर 3 हो गई है। भाजपा में शामिल होने वालों में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाती मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और बिक्रमजीत साहनी का नाम है। अब राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इन सभी को भाजपा सांसदों की सूची में दिखाया जा रहा है।