Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तर प्रदेश में दो चरणों में होगी जनगणना, 22 मई से शुरू होगा पहला चरण; देनी होगी ये सभी जानकारियां

उत्तर प्रदेश में दो चरणों में होगी जनगणना, 22 मई से शुरू होगा पहला चरण; देनी होगी ये सभी जानकारियां

Uttar Pradesh News:भारत में 16वीं जनगणना को लेकर उत्तर प्रदेश की जनगणना तिथी सामने आ गई है। उत्तर प्रदेश में 2 चरणों में जनगणना होगी। जिसमें पहला चरण 22 मई से 20 जून तक होगा और दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा।

पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना होगी और दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना होगी। पहले चरण में जनगणना एजेंट घर-घर जाकर सभी मकान की स्थिति, परिवार को मिलने वाली सुविधाएं, संपत्तियों की जानकारी मोबाइल ऐप के जरिए एकत्र करेंगे।

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी

आईएएस शीतल वर्मा ने प्रेव वार्ता के जरिए कहा कि उत्तर प्रदेश में जनगणना के लिए 5.25 लाख अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जिसमें सभी मंडल आयुक्त, 75 जिलाधिकारी के साथ-साथ 17 नगर आयुक्त, 600 जिलास्तरीय अधिकारी, 1195 चार्ज ऑफिसर, 285 मास्टर ट्रेनर, 6939 फील्ड ट्रेनर्स के अलावा 5 लाख पर्यवेक्षक और प्रगणक की ड्यूटी लगाई गई है। 

Also read: एक तरफ खुशी तो दूसरी तरफ गम! बड़ा बेटा बना सिपाही, उधर छोटा बेटा सीमा पर हुआ शहीद

जानें जनगणना की महत्वपूर्ण बातें

जनगणना में जातिगत जनगणना भी होगी लेकिन, ये दूसरे चरण में होगा। आजादी के बाद पहली बार जातिगत जनगणना होगी। हालांकि, अभी जातिगत जनगणना का SOP तैयार होना बाकी है। दूसरे फेज में केंद्र की नीति के तहत होगी जातीय जनगणना। पहले फेज में हाउस होल्ड लेवल डाटा कलेक्शन होगा। दूसरे फेज में व्यक्तिगत डाटा कलेक्शन होगा। बता दें कि सरकार ने पिछले साल यानी 2025 में जातीय जनगणना को हरी झंडी दे दी थी। जिसकी मांग विपक्ष लंबे समय से कर रहा था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जनगणना की इस दिन से होने जा रही शुरुआत, 11 अंकों की SE ID क्यों जरूरी

Census 2027 : उत्तर प्रदेश में अब जनगणना की शुरुआत होने जा रही है। पहली बार डिजिटल जनगणना में सात मई से लोगों को स्वगणना की व्यवस्था की गई है, जिससे वह घर बैठे जनगणना फॉर्म भर सकते हैं।

HARYANA NEWS: नूंह में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 यूपी पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत

Nuh Road Accident: हरियाणा के नूंह जिले से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

यूपी रियल एस्टेट में जबरदस्त उछाल, निवेश 68 हजार करोड़ पार

उत्तर प्रदेश का रियल एस्टेट सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूपी रेरा के ताजा आंकड़ों के मुताबिक साल 2025 में इस क्षेत्र में निवेश 53.5 प्रतिशत बढ़कर 68,328 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast