Search KhabarFast

Press ESC to close

सोनीपत-पानीपत, गुरुग्राम-मानेसर-रेवाड़ी मेट्रो विस्तार से उभरेंगे नए अवसर, मिडिल क्लास का सपना होगा साकार!

सोनीपत-पानीपत, गुरुग्राम-मानेसर-रेवाड़ी मेट्रो विस्तार से उभरेंगे नए अवसर, मिडिल क्लास का सपना होगा साकार!

Haryana News: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मेट्रो और नमो भारत रेल नेटवर्क ने सफर को आसान बना दिया है। लेकिन अब बहुत-ही जल्द से नेटवर्क दिल्ली-NCR की तस्वीर बदलने वाला है। आने वाले कुछ सालों में सोनीपत-पानीपत और गुरुग्राम-मानेसर-रेवाड़ी कॉरिडोर विकसित होंगे, जिसका सीधा असर मिडिल क्लास पर पड़ेगा। उन्हें इस रेल नेटवर्क से बेहतर कनेक्टिविटी तो मिलेगी ही, लेकिन साथ ही उनके लिए किफायती आवास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

सोनीपत-पानीपत कॉरिडोर से फायदा

आने वाले समय में सोनीपत-पानीपत कॉरिडोर के तहत दिल्ली, सोनीपत और पानीपत के बीच यात्रा करना और आसान हो जाएगा और समय की बचत भी होगी। दिल्ली-NCR रीजनल प्लान 2041 का मकसद दिल्ली से भीड़भाड़ को कम करना है। साथ ही, बाहरी इलाकों में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। हालांकि, इन इलाकों में पहले से औद्योगिक इकाई और शैक्षणिक संस्थान उपलब्ध हैं। जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों और छात्रों को कई बड़े फायदा मिला।

Also read: Haryana News: हरियाणवी ताई ने कर दिखाया कमाल, 63 साल की उम्र में दसवीं कक्षा की पास

गुरुग्राम-मानेसर-रेवाड़ी का मेट्रो विस्तार

मालूम हो कि गुरुग्राम पहले से ही देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट और आईटी हब में शुमार हैं। ऐसे में गुरुग्राम में नए मेट्रो नेटवर्क और मानेसर-रेवाड़ी तक कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। दिल्ली ड्राफ्ट रीजनल प्लान 2041 में प्रस्ताव दिया गया है कि साल 2030 तक मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को सोनीपत-पानीपत, गुरुग्राम-मानेसर और रेवाड़ी जैसे मेट्रो कॉरिडोर्स के विकास को आगे बढ़ाना होगा।

मिडिल क्लास को कैसे मिलेगा फायदा?

लेकिन अब सवाल यह है कि इस परियोजना से मिडिल क्लास को कैसे राहत मिलेगी? तो बताते चलें कि कई लोग ऐसे है, जो दिल्ली में रहते हैं, लेकिन नौकरी गुरुग्राम में करते हैं। जिस वजह से उन्हें महंगे घर खरीदने पड़ते हैं या किराए पर रहना पड़ता है। इसके अलावा आने-जाने में जो समय लगता है, वो अलग। पर सोनीपत-पानीपत, गुरुग्राम-मानेसर-रेवाड़ी कॉरिडोर इन लोगों की परेशानी कम कर सकता है। इन कॉरिडोर के आसपास किफायती आवास के विकल्प मिल सकते हैं। साथ ही, नए रोजगार भी मिल सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, 6 मजदूरों की मौत; 18 का रेस्क्यू

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। धूलकोट गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त बड़ी संख्या में मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। मलबा गिरने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या चार बताई गई थी, लेकिन सोमवार सुबह तक यह आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया।

हरियाणा के भिवानी में काली थैली में लटका मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के भिवानी की बिजली बोर्ड कॉलोनी में सोमवार सुबह एक नवजात शिशु (लड़का) पेड़ पर काली थैली में लटके मिलने से हड़कंप मच गया। कॉलोनी के लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की मदद से नवजात को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवजात एक बच्चे का है और उसके शरीर पर जन्म के बाद की नाल भी बंधी हुई थी। फिलहाल बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है।

MP News: उज्जैन शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर जबरदस्त बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; 2500 से ज्यादा जवान तैनात

Ujjain Shahi Masjid Protest: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बड़ा बवाल हो गया है। यहां अब्दालपुरा इलाके में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन तभी वहां के लोग विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना भी दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस को हालात काबू करने के लिए भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast