Search KhabarFast

Press ESC to close

सुपवा के दीक्षांत समारोह व‘अभिव्यंजना’का पोस्टर लॉन्च, 3 मई को शुरू होगी कला प्रदर्शनी

सुपवा के दीक्षांत समारोह व‘अभिव्यंजना’का पोस्टर लॉन्च, 3 मई को शुरू होगी कला प्रदर्शनी

Convocation Ceremony: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के द्वितीय दीक्षांत समारोह व 11वीं कला प्रदर्शनी ‘अभिव्यंजना’ का शुक्रवार को पोस्टर लॉन्च किया गया। यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलगुरु डॉ अमित आर्य व रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा ने पोस्टर लॉन्च किया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कौशिक, फैकेल्टी कॉर्डिनेटर महेश टीपी, अजय बाहू जोशी, विनय कुमार व डॉ शैली खन्ना भी मौजूद रहे।

सुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि द्वितीय दीक्षांत समारोह 4 मई को यूनिवर्सिटी परिसर में मनाया जाएगा। इसकी अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो असीम कुमार घोष डिग्रियां वितरित करेंगे। साल 2014 में अस्तित्व में आने के बाद सुपवा का यह दूसरा दीक्षांत समारोह है, इससे पहले 2021 में पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। पांच साल बाद हो रहे इस दीक्षांत समारोह में ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन की सफलतापूर्वक पढ़ाई पूरी कर चुके 760 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां वितरित की जाएंगी। डॉ आर्य ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान 35 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान फिल्म एंड टेलीविजन फैकेल्टी के 2018 बैच के 42 छात्र-छात्राओं को भी डिग्री प्रदान की जाएंगी। ये वे छात्र हैं, जिनकी डिग्री कोर्स पूरा न होने के कारण अटकी हुई थी।

सीएम सैनी होंगे मुख्य अतिथी

डॉ आर्य ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे, जबकि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इस दौरान प्रदेश के शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, वित्त समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, विश्वविद्यालय कोर्ट, कार्यकारी परिषद, अकादमिक परिषद आदि के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति बारे सहमति प्रदान कर दी है। दीक्षांत समारोह को यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यूनिवर्सिटी परिसर को विशेष तौर से सजाया जा रहा है। इसकी सफलता के लिए विभिन्न आयोजन समितियों का गठन कर अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई हैं। आयोजन का हिस्सा बनने के लिए सभी छात्रों व उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है।

रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा ने बताया कि डीएलसी सुपवा कला एवं सांस्कृतिक शिक्षा देने वाली देश की एकमात्र ऐसी सरकारी यूनिवर्सिटी है, जहां संगीत, नृत्य, नाटक, ललित कला, प्लानिंग एवं आर्किटेक्चर, डिजाइन, विजुअल आर्ट्स आदि की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। यहां से शिक्षित छात्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुपवा परिवार, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं है, बल्कि छात्रों के परिश्रम और समर्पण का सम्मान करने का मौका भी है।

‘अभिव्यंजना’ की 3 मई को शुरुआत, 5 मई से आम जनता की एंट्री

सुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि कला प्रेमियों के लिए प्रदर्शनी ‘अभिव्यंजना’ की शुरुआत 3 मई को फैकेल्टी ऑफ डिजाइन परिसर में होगी। यह प्रदर्शनी स्कूल-कॉलेज के छात्रों, कला प्रेमियों व आम लोगों की एंट्री के लिए 5 मई को ओपन की जाएगी, जो 8 मई तक जारी रहेगी। ‘अभिव्यंजना’ सुपवा के फैकल्टी ऑफ विजुअल

आर्ट्स की 11वीं सालाना कला प्रदर्शनी है। इसमें विजुअल आर्ट्स के स्नातक व स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष तक के छात्र अपनी साल भर में तैयार की गई कलाकृतियों को प्रदर्शित करेंगे। प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और कलात्मक दृष्टि को लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि 3 और 4 मई को सिर्फ अतिथि और निमंत्रण से आने वाले मेहमानों के लिए प्रदर्शनी ओपन रहेगी। आम जनता 5 से 8 मई तक इसका अवलोकन कर सकेगी।

समाज को समकालीन कला से जोड़ेगी ‘अभिव्यंजना’

कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि ‘अभिव्यंजना’ में फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के विभिन्न विभागों एनिमेशन, मल्टीमीडिया, एप्लाइड आर्ट्स, पेंटिंग, स्कल्पचर और प्रिंटमेकिंग के छात्रों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। पारंपरिक व आधुनिक कला शैलियों का यह संगम दर्शकों को विविध अनुभव प्रदान करेगा। डिजिटल आर्ट से लेकर क्लासिकल पेंटिंग और थ्री डायमेंशन स्कल्पचर तक, हर माध्यम की झलक यहां देखने को मिलेगी। डॉ आर्य ने कहा कि कला और विचारों के प्रदर्शन का यह सालाना आयोजन सुपवा की पहचान बन चुका है। ‘अभिव्यंजना’ न केवल छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर है, बल्कि समाज को समकालीन कला से जोड़ने का भी माध्यम है। प्रदर्शनी में आने वाले कला प्रेमियों को एक समृद्ध और प्रेरणादायक अनुभव मिलेगा, जो कला के प्रति उनकी समझ को और अधिक गहरा करेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: किसानों की आय बढ़ाने के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा निर्देश, 2030 तक कृषि उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल बाजार

Bihar News: बिहार में कृषि विकास और उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यम विकसित करने को कहा है। इससे बिहार के किसानों के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक

Bihar News: बिहार में खेलों को बढ़ावा देने की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने जारी करने को कहा खेल कैलेंडर

Bihar News:बिहार में खेल संस्कृति को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाले खेल आयोजनों का कैलेंडर जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से सभी खेल आयोजनों को सुव्यवस्थित और आकर्षक

UTU कुलपति ने किया नरेन्द्रनगर पॉलीटेक्निक का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Uttarakhand News : वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा के विस्तार एवं शैक्षणिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से नरेन्द्रनगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान का निरीक्षण एवं भ्रमण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast