Search KhabarFast

Press ESC to close

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर BCCI की तैयारी शुरू, रोहित-विराट को लेकर आया बड़ा बयान

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर BCCI की तैयारी शुरू, रोहित-विराट को लेकर आया बड़ा बयान

ODI world Cup 2027: अगले साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। यह टूर्नामेंट South Africa, Zimbabwe और Namibia की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस बीच भारतीय टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज Rohit Sharma और Virat Kohli के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। फिलहाल दोनों खिलाड़ी केवल वनडे क्रिकेट और आईपीएल में खेल रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि क्या दोनों दिग्गज 2027 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।

BCCI के सचिव का बयान 

इस मुद्दे पर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2027 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की तैयारियां लगातार जारी हैं और इसके लिए क्रिकेट से जुड़े सभी महत्वपूर्ण लोगों की राय ली जा रही है। उन्होंने बताया कि टीम की योजना बनाने में चयनकर्ता, कोचिंग स्टाफ, क्रिकेट समिति और खिलाड़ी सभी शामिल हैं।

टीम की रणनीति से जुड़ा विषय है- सैकिया 

देवजीत सैकिया ने कहा कि टीम से जुड़े फैसले लगातार बातचीत और विचार-विमर्श के आधार पर लिए जाते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर क्या योजना है, इसकी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की जाएगी। उनके अनुसार, यह टीम की रणनीति से जुड़ा विषय है और इसे गोपनीय रखना जरूरी है।

भविष्य की योजनाओं पर लगातार काम 

उन्होंने कहा कि बोर्ड के पास अनुभवी विशेषज्ञों की मजबूत टीम है, जो भविष्य की योजनाओं पर लगातार काम कर रही है। इसलिए इस विषय पर अलग से बैठक की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। वहीं, रोहित शर्मा इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दूसरे वनडे मैच में 39 गेंदों पर 48 रन की उपयोगी पारी खेली थी। दूसरी ओर, विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं।फिलहाल क्रिकेट प्रशंसक 2027 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की योजनाओं और रोहित-विराट की भूमिका को लेकर उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। 

Also read: IPL 2027 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव संभव, मार्च में BCCI बना सकता है नया शेड्यूल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ind vs NZ : केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा करने पहले बने भारतीय ओपनर, सचिन-कोहली के क्लब में भी बनाई जगह

KL Rahul Century: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में ऐतिहासिक शतक जड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यानी चारों SENA देशों में टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। राहुल ने 207 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर की 13वीं सेंचुरी है।

IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल-केएल राहुल की जोड़ी ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड की धरती पर 21वीं सदी की पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़कर न्यूजीलैंड की धरती पर 21वीं सदी में भारत की ओर से पहली 100 रन से अधिक की ओपनिंग साझेदारी की। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए थे। केएल राहुल 52 और देवदत्त पडिक्कल 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

बिना फाइनल खेले ही पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने ट्रॉफी सेरेमनी का किया बहिष्कार

Blind Cricket Asia Cup 2026: ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान को बेहतर रन रेट के आधार पर चैंपियन घोषित कर दिया गया। इस फैसले से नाराज भारतीय टीम ने ट्रॉफी सेरेमनी का बहिष्कार कर दिया। अब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ भविष्य में होने वाले मुकाबलों के बहिष्कार की भी चेतावनी दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast