Search KhabarFast

Press ESC to close

Job Alert: बैंकिंग सेक्टर में युवाओं के लिए शानदार मौका, SBI ने निकाली 1500 पदें पर भर्ती; अभी करें आवेदन

Job Alert: बैंकिंग सेक्टर में युवाओं के लिए शानदार मौका, SBI ने निकाली 1500 पदें पर भर्ती; अभी करें आवेदन

SBI Recruitment 2026: अगर आप बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये आपके खबर आपके काम की हो सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर भर्ती निकाली है। यह उन लाखों युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरु हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 8 जुलाई 2026 है।

किस कैटेगरी के लिए कितनी सीटें?

कुल पद - 1500 सीटों

जनरल कैटेगरी - 588 सीटें

OBC कैटेगरी - 390 सीटें

SC कैटेगरी - 234 सीटें,

ST कैटेगरी - 144 सीटें

EWS कैटेगरी 144 सीटें

योग्यता पात्रता

1. शैक्षणिक योग्यता - किसी भी सब्जेक्ट से और मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से प्राप्त ग्रेजुएशन डिग्री। इसके अलावा फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी अप्लाई सकते हैं।

2. आयु सीमा - 21 से 30 वर्ष के बीच। इसके अलावा OBC/SC/ST कैटेगरी को छूट दी जाएगी।

Also read: ITR Deadline 2026: ITR भरने वालों के लिए अलर्ट! आखिरी तारीख चूके तो लगेगा ₹5000 का जुर्माना, जानें पूरी डिटेल

कैसे करें अप्लाई?

1. सबसे पहले SBI की करियर वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।

2. इसके बाद 'Current Openings' के ऑप्शन को चुनें और 'RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS' चुनें।

3. फिर न्यू रजिस्ट्रेशन करें, अपना फॉर्म भरें, सभी दस्तावेज अपलोड कर शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

4. आखिर में फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें।

आवेदन शुल्क

GEN/OBC/EWS कैटेगरी के लिए 750 रुपये। SC/ST-दिव्यांग कैटेगरी के लिए कोई शुल्क नहीं हैं।

चयन प्रक्रिया

बता दें, SBI के प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की चयन प्रक्रिया 3 चरणों में पूरी होगी।

Phase-I: प्रीलिम्स एग्जाम

Phase-II: पास हुए उम्मीदवारों के लिए मेन्स एग्जाम

Phase-III: साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 10 September 2026: सोने में गिरावट, चांदी में जोरदार तेजी, देखें नए भाव

Gold-Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में बाजार खुलने से पहले अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोना गिरकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 47 रुपये की तेजी के साथ 1,55,170 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बुलियन्स के अनुसार सोना 1,54,290 रुपये और गुडरिटर्न्स के मुताबिक 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4,443.90 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: सोने में मामूली गिरावट, चांदी 4.24% लुढ़की, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: MCX पर सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज हुई, जबकि चांदी 4.24% टूट गई। जानें आज सोने और चांदी के ताजा रेट।

Stock Market Crash: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 813 अंक टूटा, IT शेयरों में भारी बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast