Search KhabarFast

Press ESC to close

UP NEWS: यूपी के संतकबीरनगर में भाई के सामने भाई की गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार, इलाके में तनाव

UP NEWS: यूपी के संतकबीरनगर में भाई के सामने भाई की गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार, इलाके में तनाव

UP NEWS: यूपी के संतकबीरनगर में बारात में मामूली कहासुनी ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर बीती रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि भाई के सामने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया गया।

मृतक की पहचान कुल्की चमरसन गांव निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक सप्ताह पूर्व शादी बारात के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही दिन बाद में हिंसक टकराव में बदल गया और आरोपी ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गुस्साएं ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया।

हालात की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारी, कई थानों की पुलिस फोर्स और अन्य जिलों से अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है।

Also read: UP News: अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- SIT जांच करेगी “दूध का दूध, पानी का पानी”

उधर, हत्या के आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक मामूली कहासुनी इतनी बड़ी खूनी वारदात में कैसे बदल गई? क्या इसके पीछे सिर्फ तत्काल विवाद था या कोई पुरानी रंजिश भी छिपी है?

संतकबीरनगर की यह घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि समाज में बढ़ती हिंसा और असहिष्णुता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और पूरे जिले की नजरें आरोपी की गिरफ्तारी पर टिकी हुई हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, ठेकेदार के बिल पास करने के बदले 2.93 लाख रुपये रिश्वत लेते एसडीओ और जेई गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिक्षा विभाग के जेई और एसडीओ को 2.93 लाख को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार  किया गया। बताया जा रहा है कि स्कूल की बिल्डिंग के बिल पास करवाने को लेकर में केदार से पैसे मांगे  जा रहे थे।

भिवानी पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

चंडीगढ़ सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की उपकेन्द्र भिवानी टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा परिवहन विभाग, चंडीगढ़ में तैनात सहायक किशोरी कुमार को दो लाख रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

IAS अस्मिता लाल की क्या है पहचान, कैसे मिला जिलाधिकारी पद? जानें इनकी दिलचस्प कहानी

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की कलेक्टर काफी चर्चा में चल रही है और इन दिनों वह जनता के लिए काफी समर्पित भाव से काम कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना या बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का हो, जिलाधिकारी अस्मिता लाल छोटी-छोटी बातों पर ध्यान रख रही हैं और लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast