CM Yogi: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 912 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंप दिए हैं। इसी के साथ इन युवाओं के लिए पुलिस विभाग में तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। बता दें, इन अभ्यर्थियों का चयन त्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सीधी भर्ती-2023 की प्रक्रिया के तहत हुआ है।
सीधी भर्ती के तहत अभ्यर्थियों को पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) जैसे पदों की जिम्मेदारी दी जाएगी। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अब सभी अभ्यार्थी पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे।
Also read: ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन का मामला, तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर;ड्राइवर हुआ फरार
CM योगी ने क्या कहा?
इस मौके पर CM योगी ने युवाओं को बधाई दी और उनका हौसला भी बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं के जुड़ने से यूपी की पुलिस विभाग को नई ऊर्जा मिलेगी। इसी के साथ उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में आए बदलावों का भी जिक्र किया। CM योगी ने बताया कि साल 2017 के बाद से अब तक करीब 9.5 लाख युवाओं को नौकरी मिल चुकी है। उन्होंने पारदर्शी प्रक्रिया का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य के सभी युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने कहा है कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राज्य के एक लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे और उन्होंने नौकरियां दी जाएंगी। CM योगी ने आगे कहा कि पिछली सरकारों ने भर्ती परीक्षा की आड़ में अपने ही लोगों को बिठाया था, जिस वजह से छात्रों का भर्ती प्रक्रिया से भरोसा ही खत्म हो गया। लेकिन अब ऐसा नहीं हैं, राज्य के सभी युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नौकरियां दी जाएगी।