Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: इस दिन से महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2500, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ पोर्टल, यहां देखें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

Delhi News: इस दिन से महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2500, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ पोर्टल, यहां देखें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

Delhi Lakshmi Yojana Portal Launch: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 01 अगस्त शनिवार को प्रमुख योजना 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल dly .delhi.gov.in/ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत, 21 से 60 साल की आयु की पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। इसके लिए आवेदनों की जांच-पड़ताल करने के बाद योजना की पहली किस्त 28 अगस्त रक्षाबंधन के अवसर पर लाभार्थियों दी जाएगी।

CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

बता दें, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पोर्टल का शुभारंभ किया। इस मौके पर CM रेखा गुप्ता ने कहा ‘आज का दिन दिल्ली की लाखों बहनों के सम्मान, आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का उत्सव है। जब हमने आपसे यह वादा किया था, तो यह केवल एक घोषणा नहीं थी, बल्कि आपकी खुशी, आपके सम्मान और आपके बेहतर भविष्य के लिए एक संकल्प था। आज हमें उस संकल्प को पूरा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।‘ उन्होंने आगे कहा ‘यह राशि आपके आत्मसम्मान को और मजबूत करेगी, आपके आत्मविश्वास को नई शक्ति प्रदान करेगी और जीवन की अनेक छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में एक विश्वसनीय सहारा बनेगी।‘

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का फायदा?

  1. योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की आयु 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  2. परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. दिल्ली में कम से कम 10 साल से रहने का प्रमाण
  4. एक परिवार से सिर्फ एक महिला को ही योजना लाभ मिलेगा।
  5. महिला आवेदकों या उसके परिवार के किसी सदस्य का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
  6. 'दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के लिए कैसे करें आवेदन?
  7. ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के आवेदन के लिए सबसे पहले dly.delhi.gov.in पर विजिट करें।
  8. इसके बाद Apply/आवेदन करना के टैब पर क्लिक करें।
  9. फिर अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपनी डिटेल्स भरें।
  10. जिसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिला।
  11. फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  12. इसके बाद आपसे योजना से संबंधित कुछ सवाल पूछें जाएंगे।
  13. जवाब देने के बाद कुछ शर्तों को आपको वेरिफाई करना होगा।
  14. इसके बाद अपनी व्यक्तिगत विवरण और सारे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  15. इसके बाद सभी जानकारी को ध्यान से पढ़े और आवेदन फॉर्म जमा करें।
  16. आपको Acknowledgment Receipt मिलेगा, उसे डाउनलोड करके अपने पास संभालकर रखें।

Also read: आंध्र प्रदेश को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, बोले- आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास के लिए बेहद अहम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

20 सितंबर को 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत पूरे देश का हाल

देश में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने 20 सितंबर के लिए कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

3 अक्टूबर तक के लिए जेल भेजे गए मिलन प्रधान, नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया था उम्मीदवार

Milan Pradhan Jailed:नदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से उतारे गए प्रत्याशी मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया गया है। बता दें कि उन्हें 18 सिंतबर को पुलिस एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई, जब ममता बनर्जी ने उनको समर्थन देने का ऐलान कर दिया था।

DTU में सेवा-फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 लॉन्च, युवाओं को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये के पुरस्कार

दिल्ली के उच्च शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शनिवार को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) में 'सेवा-फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026' का शुभारंभ किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast