Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क फेल, 10 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली में ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क फेल, 10 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

Delhi Drug Bust: दिल्ली पुलिस की साउथ डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ ने एक बड़ी कार्रवाई में महरौली इलाके में 1किलोग्राम से ज्यादा कोकीन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 10करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस छापेमारी में एक 35वर्षीय नाइजीरियन नागरिक जॉन चिबुइके को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कोकीन की सप्लाई का प्रमुख स्रोत था और वह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था।

बता दें, पुलिस की यह कार्रवाई ऑपरेशन कवच 13.0के तहत की गई। दरअसल, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि महरौली क्षेत्र में एक विदेशी नागरिक कोकीन की खेप बेच रहा है। छापेमारी के दौरान आरोपी के ठिकाने से कोकीन की पाउडर और पैकेट्स बरामद किए गए। शुरुआती जांच में पता चला कि यह ड्रग्स उच्च गुणवत्ता वाली थी और इसे दिल्ली के विभिन्न पार्टियों, नाइटलाइफ सर्कल और अन्य शहरों में सप्लाई किया जाता था।

कौन है आरोपी जॉन चिबुइके? 

जॉन चिबुइके लंबे समय से भारत में रह रहा था और वह कोकीन को अफ्रीकी देशों से लाकर दिल्ली में वितरित करता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक सिंडिकेट का हिस्सा था, जो कोकीन, MDMA और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है। इसके अलावा आरोपी के पास से मोबाइल फोन, कुछ नकदी और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसमें अन्य सहयोगियों और सप्लाई चेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि इस सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी और अन्य शहरों में भी छापेमारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

साइबर पुलिस ने ATM से पैसे निकालने के हॉटस्पॉट पर चलाया 24 घंटे का स्पेशल ऑपरेशन, 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार; 20 फ़ोन समेत कई सामान बरामद

Delhi News: साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह ऐसे लोगों को काम पर रखते हैं जो कमीशन के बदले 'म्यूल' बैंक अकाउंट खोलते हैं और साइबर धोखाधड़ी से मिली रकम को ATM से निकालते हैं। धोखाधड़ी की रकम सबसे पहले इन म्यूल अकाउंट्स में जमा की जाती है और बाद में अलग-अलग ATM से निकाल ली जाती है। दरअसल, हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के इलाके में ATM से पैसे निकालने के कई हॉटस्पॉट की पहचान की गई।

‘प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचाया…’, लोकसभा में NEET पेपर लीक मामले पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में एक चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक 'प्रधान' को हटाकर सरकार ने असल में 'प्रधानमंत्री' को बचा लिया है।

‘पेलेट गन का आदेश किसने दिया?’, लोकसभा में जमकर बरसी प्रियंका गांधी; बोली - पीएम और गृह मंत्री को जवाब देना होगा

Priyanka Gandhi in LokSabha: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को दिल्ली में NEET-UG परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि ‘पेलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया?’ इस पर उन्हें जवाब देना होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast