Search KhabarFast

Press ESC to close

'CEC रिटायर हों या एक्टिव, जवाब देना पड़ेगा...', ज्ञानेश कुमार पर प्रियंका गांधी का निशाना

'CEC रिटायर हों या एक्टिव, जवाब देना पड़ेगा...', ज्ञानेश कुमार पर प्रियंका गांधी का निशाना

Priyanka Gandhi Statement On CEC Gyanesh Kumar: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग (CEC) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'ज्ञानेश कुमार रिटायरमेंट के बाद आराम से जीवन बिताएं, ये अच्छी बात नहीं है।' प्रियंका ने यह टिप्पणी एक सार्वजनिक मंच से की, जहां उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी अपने विचार व्यक्त किए। कांग्रेस नेता ने अपने बयान में कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष और सक्रिय रहना चाहिए और अधिकारियों का काम केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं होना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना हर अधिकारी की जिम्मेदारी है।

प्रियंका गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर चुनावों को लेकर राजनीतिक बहसें तेज हैं। उनका यह हमला न केवल चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाता है, बल्कि प्रशासनिक ढांचे में सुधार की मांग को भी उजागर करता है।

वोट चोरी पर बोलीं प्रियंका गांधी 

बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार के कटिहार में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में 65लाख वोटों की चोरी हुई है. 65लाख वोटों को वोटर लिस्ट काट दिया गया है। एक वक्त जरूर आएगा जब देश को जनता के साथ धोखा करने वालों को जवाब देना होगा।

PM मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा 'कांग्रेस और महागठबंधन आज जो लड़ाई लड़ रहे हैं, कभी वही लड़ाई महात्मा गांधी ने लड़ी थी। हम आपके अधिकारों के खातिर, सच्चाई के खातिर आज भी लड़ रहे हैं। हम एक साम्राज्य से मुकाबला कर रहे हैं और वह PM नरेंद्र मोदी का साम्राज्य है। आज, वह उसी तरह लोगों को दबाकर इस देश को चला रहे हैं। उनकी पार्टी अफवाहें फैलाती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रियंका का यह बयान राजनीतिक मायनों के साथ-साथ प्रशासनिक दृष्टि से भी चर्चा का विषय बन सकता है। उन्होंने यह संकेत दिया कि चुनाव प्रक्रिया में सुधार और न्यायपूर्ण निगरानी के लिए अधिक सक्रिय दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 27 July 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत 12 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट नहीं, लेकिन IMD की बड़ी चेतावनी, तेज हवाओं का खतरा

Aaj Ka Mausam 27 July 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर बने सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, जो अगले दो से तीन दिनों में और मजबूत हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ असम में बाढ़ में भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया है। जिसकी वजह से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Gold-Silver Price Today 27July 2026: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें आज का रेट, 24K, 22K और 18K गोल्ड की ताजा कीमतें

Gold-Silver Price Today 27 July 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए संघर्ष की वजह से क्रूड ऑयल में तेजी की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,173 रुपये और 24 कैरेट की कीमत 1,46,370 प्रति 10 ग्राम के करीब थी।

PM मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए उठाया बड़ा कदम, नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स

PM Modi: NEET पेपर लीक के बाद परीक्षा में व्यापक सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अगुवाई में हाई पावर टास्क फोर्स (उच्च स्तरीय कार्यबल) के गठन की घोषणा की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast