Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के हांसी में तनाव, प्रदर्शनकारियों से झड़प के दौरान SP-DSP घायल

Haryana News: हरियाणा के हांसी में तनाव, प्रदर्शनकारियों से झड़प के दौरान SP-DSP घायल

Haryana News: हरियाणा के हांसी में माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने डेयरी ऑपरेटर की हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस झड़प में एसपी-डीएसपी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि किसान संगठन के कार्यकर्ता समेत प्रदर्शनकारी स्वतंत्रता समारोह स्थल पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वहां पर तिरंगा फहरया था। प्रदर्शनकारी डेयरी ऑपरेटर जीवन की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। हालांकि, सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन, मुख्य आरोपी फरार है।

पुलिस-प्रदर्शनकारी में भिड़ंत  

पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों की पुलिस से दो-तीन जगहों पर भिड़ंत हुई, जब उन्हें हांसी के गवर्नमेंट कॉलेज में हो रहे समारोह में जाने से रोका गया। हांसी के एसपी विनोद कुमार के हाथ पर पत्थर लगने से वह घायल हो गए। वहीं, डीएसपी और इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी चोटिल हुए हैं। एसपी विनोद कुमार को अपनी चोट पर रुमाल बांधते हुए देखा गया। बाद में उन्होंने कहा कि कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

4 अगस्त की है घटना

दरअसल, 4 अगस्त को डेयरी ऑपरेटर जीवन अपने मोटरसाइकिल से ट्ऱ़ॉली खींचकर गोबर फेंकने जा रहे थे। तभी पड़ोस के 10-12 युवकों ने उन्हें घेर लिया। उनकी लाठी-डंडों से पीटाई की गई, जिसके चलते वह बेहोश हो गए। उनके परिवार वाले गंभीर रूप से घायल जीवन को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हिसार पुलिस ने कहा कि वह फरार आरोपी को दबोचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 50000 रुपए के इनाम का ऐलान किया गया है।  

Also read: Haryana News: हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला, स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा; महिला उद्यमियों को विशेष सहायता 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कैथल में ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 25 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक लड़ाई-झगड़े के मामले में युवक का नाम हटाने के बदले आरोपी पुलिसकर्मी ने 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

Haryana News: हरियाणा के टोहाना में पुलिस बनी परिवार, बेबसी में वीडियो कॉल पर देखी पिता की अंतिम यात्रा

Haryana News: रोजगार की तलाश में बिहार से सैकड़ों किलोमीटर दूर हरियाणा के टोहाना आए एक मजदूर की अंतिम यात्रा में अपनों का कंधा भी नसीब नहीं हुआ। आर्थिक तंगी और दूरी की बेबसी ने ऐसा मजबूर किया कि बेटा-बेटी पिता को अंतिम विदाई भी वीडियो कॉल पर ही दे सके। इस मार्मिक घड़ी में टोहाना पुलिस ही परिवार बनी और स्थानीय लोगों की मदद से अंतिम संस्कार करवाया। मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के चरलुवा गांव निवासी किशन लाल शर्मा (51) के रूप में हुई है। वह करीब 10 दिन पहले ही रोजगार के लिए टोहाना आए थे।

हरियाणा के रोहतक में स्कॉर्पियो में मिला युवक का शव, सिर में लगी गोली; पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के रोहतक शहर के अंबेडकर चौक और जिला कांग्रेस भवन के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जनता कॉलोनी निवासी प्रदीप उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जो पेशे से वकील था। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में युवक की मौत सिर में गोली लगने से हुई है और मौके से एक रिवॉल्वर तथा गोली का खोल बरामद हुआ है। वहीं मृतक के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast