Search KhabarFast

Press ESC to close

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट CPR के बाद भी नहीं बची जान

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट CPR के बाद भी नहीं बची जान

Nana Patekar Death: दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया। इस खबर के सामने आने पर फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉक्टर के बयान के मुताबिक, नाना पाटेकर ने आज सुबह करीब 5:20 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। बताया गया है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। हालत गंभीर होने पर उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक CPR दिया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

डॉ. शेखर सालकर, प्रमुख, ऑन्कोलॉजी विभाग, मणिपाल अस्पताल के मुताबिक, इस मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है। साथ ही मौत की वजह की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत से जुड़ी चिकित्सकीय जानकारी की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

2013 में पद्मश्री से सम्मानित

नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के चर्चित अभिनेताओं में शामिल रहे हैं। उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर है। उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में लंबे समय तक काम किया और अभिनय के साथ निर्देशन में भी अपनी पहचान बनाई। उन्हें 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

इन फिल्मों में निभाया अहम किरदार 

नाना पाटेकर ने ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ और ‘तिरंगा’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनके अभिनय को कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों और फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: कनिका मान का बड़ा खुलासा - 'लव गिल गुल्लू संग लव एंगल बनाना चाहती थी'

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में रोज़ ही दोस्ती और रिश्तों को लेकर चर्चाएं चलती रहती हैं। कंटेस्टेंट्स अक्सर एक-दूसरे की बॉन्डिंग पर हंसी-मजाक करते नजर आते हैं। इसी दौरान कनिका मान ने लव गिल को गुल्लू के साथ उसकी पहले वाली बातचीत याद दिलाई, जिससे लगा कि दोस्ती को रोमांटिक मोड़ देने की तैयारी थी। कनिका बोलीं कि लव गुल्लू के साथ लव एंगल बनाना चाहती थीं।

Diljit Dosanjh: 'Coldplay को कोई नहीं रोकता, दिलजीत से ही परेशानी क्यों?' अहमदाबाद कॉन्सर्ट में सिंगर का फूटा गुस्सा

Diljit Ahmedabad Concert: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने कॉन्सर्ट के दौरान अपने गानों को लेकर हो रही जांच पर सवाल उठाए। उन्होंने ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले से तुलना की और इंडियन और इंटरनेशनल परफॉर्मर्स के लिरिक्स के ट्रीटमेंट में 'डबल स्टैंडर्ड्स' पर सवाल उठाए। अपने AURA इंडिया टूर के हिस्से के तौर पर परफॉर्म करते हुए, दिलजीत ने उसी जगह पर कोल्डप्ले के जनवरी 2025 के परफॉर्मेंस को याद किया और बताया कि ब्रिटिश बैंड को अपने पॉपुलर ट्रैक 'हिमन फॉर द वीकेंड' को परफॉर्म करने के लिए ऐसी ही किसी आपत्ति का सामना नहीं करना पड़ा था, जिसमें लाइन है 'आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई।'

जब सुष्मिता सेन ने किया था ऐसा डांस कि दीवाना हो गया था हिंदुस्तान, 28 साल बाद भी है गाने का क्रेज

Sushmita Sen Dance: हिंदी सिनेमा में बात जब भी 90 के दशक की होती है, तो उस दौर के बॉलीवुड गानों का अपना एक अलग ही जादू था। उस वक्त के गाने, उनका संगीत सब कुछ ऐसा था कि वो सालों बाद भी लोगों के जहन में बना हुआ है। आज हम 90 के दशक के एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसमें हीरोइन का अंदाज, गाने का संगीत और गायकी तीनों ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast