INDvsNZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच हेडिग्ले ओवल में खेला जा रहा है। जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन, भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पहले दिन सिर्फ पांच विकेट ही भारतीय गेंदबाज ले सके।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर 246 रन बनाए हैं। वहीं, टॉम बलेंडल और ग्लेन फिलिप्स अभी भी क्रिज भी डटे हुए थे। अब सवाल है कि पिच हरी होने के बाद भी भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए क्यों तरस गए। यहां तक की जसप्रीत बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला।
बुमराह को नहीं मिला विकेट
मैच के पहले दिन जसप्रीत बुमराह ने 19 ओवर की गेंदबाजी की। जिसमें उन्होंने 37 रन दिए यानी की 2 रन प्रति ओवर। इसमें कोई दोराय नहीं कि टेस्ट के अनुसार उनकी इकॉनोमी अच्छी है लेकिन, टेस्ट क्रिकेट में विकेट का महत्व है। जसप्रीत बुमराह एक भी विकेट नहीं ले सके। हालांकि, मैच में उन्हें विकेट मिल सकती थी लेकिन, ऋषभ पंत ने डैरेल मिचेल का कैच छोड़ दिया। दरअसल, 55.1 ओवर में शॉर्टपिच गेंद पर मिचेल हुक शॉट खेलना चाहते थे लेकिन, गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर ऊपर की तरफ आई, उसे पंत ने लपकने का प्रयास किया लेकिन, कैच छूट गया। जिसके कारण बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला।
न्यूजीलैंड के गेंदबाज डिफेंसिव
यह कहना बिल्कुल सही होगा कि भारतीय गेंदबाजों के मुकाबले किवी बल्लेबाज ज्यादा सतर्क रहे। वह भारतीय गेंदबाजों को ज्यादा सावधानी से खेल रहे हैं। पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले हेनरी निकोल्स ने कहा था कि बुमराह को हम नहीं समझ पा रहे हैं, क्योंकि वह दोनों तरफ स्विंग करा रहे हैं। बुमराह के खिलाफ पहले दिन के आंकड़े साफ बताने के लिए काफी है कि इस स्टार पेसर के खिलाफ किवी बल्लेबाज कितने डिफेंसिव है।
Also read: IND vs NZ 1st Test: वेलिंगटन टेस्ट में जीत के करीब पहुंचकर क्यों रुका भारत? शुभमन गिल ने बताई पूरी वजह