MP Road Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले के तिरला थाना अंतर्गत बीती शाम लगभग 8:00 बजे के करीब होटल हरीश के करीब दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरा हुआ पिकअप धार जिले के घटाबिल्लौद से जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पलटी खा गया। मजदूरों से भरे हुए पिकअप वाहन में 46 मजदूर बैठे हुए थे जिसमें महिला पुरुष और बच्चे भी मौजूद थे। पिकअप वाहन पलटी खाकर दूसरी साइड जा गिरा हादसे में पिकअप वाहन चकनाचूर हो गया जबकि मौके पर ही 12 मजदूरों की मौत हो गई। जिसमें 8 महिलाएं दो बालिकाएं और दो पुरुष शामिल थे। देर रात तक ताजा जानकारी के अनुसार मृतकों का आंकड़ा 15 पहुंच गया। हादसे की सूचना लगते ही अपराध अफ्रीका माहौल बन गया जबकि धार के जिला भोज चिकित्सालय में चीख पुकार मच गई। लगातार एंबुलेंस आने के कारण शहर में भी दहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी लगते ही तिरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची जबकि आलम यह था की धार की जिला भोज अस्पताल में मरीज पहुंचते तब तक डॉक्टर नदारत देखे गए। घटना की जानकारी लगते ही धार में लोकसभा सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर संभाग आयुक्त डॉ सुदाम खाडे आईजी अनुराग भी पहुंचे। घटना के तुरंत बाद ही धार के प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी एसपी मयंक अवस्थी लगातार नजर बनाए हुए थे। वह डॉक्टर को लगातार निर्देश दे रहे थे संभाग आयुक्त डॉ सुदाम खाडे ने जानकारी देते हुए धार जिले के तेल थाना अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें पिकअप वाहन में 46 मजदूर बैठे हुए थे जिसमे से 15 की मौत हुई है 15 का जिला अस्पताल में ईलाज जारी है जबकि निजी अस्पताल में 6 घायलों का उपचार चल रहा है जबकि 7 इंदौर रेफर किया गया जबकि 3 गंभीर घायल है।
Also read: इस जिले में भीषण गर्मी के चलते कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन ने जारी किया आदेश
सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता गंभीर घायलों को एक एक लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की है साथ साथी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही है।