Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, द्वारका गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, द्वारका गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Delhi News: दिल्ली के द्वारका इलाके में गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। द्वारका गोल्फ कोर्स के पास बने तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 7 बजे के आसपास हुआ। द्वारका सेक्टर 24 के पास तालाब में बच्चों के डूबने की सूचना पुलिस को सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर PCR कॉल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

8 से 10 साल थी बच्चों की उम्र

पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चों की उम्र करीब 8 से 10 साल के बीच थी। मौके से बच्चों के कपड़े तालाब के किनारे मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतरे थे और इसी दौरान यह हादसा हो गया। शुरुआती जांच में यही माना जा रहा है कि बच्चों को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था, जिसके कारण वे डूब गए।

नहीं हो पाई बच्चों की पहचान

फिलहाल पुलिस बच्चों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अभी तक किसी भी बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट सामने नहीं आई है, जिससे जांच और भी जटिल हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। गर्मियों के मौसम में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, जब बच्चे बिना किसी निगरानी के पानी में उतर जाते हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को कभी भी अकेले तालाब या स्विमिंग पूल के पास नहीं जाने देना चाहिए। यह हादसा एक बार फिर सावधानी बरतने की जरूरत को दिखाता है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके। 

Also read: दिल्ली में गाड़ियों की एंट्री हुई महंगी, कमर्शियल वाहनों पर ECC चार्ज बढ़ा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में भारी बारिश देगा गर्मी से राहत, इन राज्यों में मानसून का तांडव; देखें IMD का अलर्ट

Tomorrow Weather Forecast: देशभर में मौसम अपना रंग दिखा रहा है। कहीं बाढ़ ने भारी तबाही मचाई हैं। तो कहीं अभी भी गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) राजधानी दिल्ली के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है।

Passport Fees Hike: 14 साल बाद पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

Passport Fees Hike: देश की जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट और उससे जुड़ी सेवाओं की फीस में बड़ा बदलाव किया गया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी पासपोर्ट (संशोधन) नियम के मुताबिक, बढ़ी हुई नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी। सरकार का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब देश में नागरिकता के प्रमाण के रूप में मान्यता दिए जाने को बहस चल रही है।

कल का मौसम: देश के 21 राज्यों में होगी तूफानी बारिश, तेज तूफान और आंधी का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल 26 जून को देश के कई राज्यों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं का असर दिखेगा। वयूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, महाराष्ट्र असम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast