Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: ‘...गिरगीट भी शर्मा जाएगा’ विशेष सत्र में सीएम योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

UP News: ‘...गिरगीट भी शर्मा जाएगा’  विशेष सत्र में सीएम योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप लोगों के आचरण को देखकर गिरगीट भी शर्मा जाएगा कि सदन में आचरण कैसा और यहां आचरण कैसा? गिरगीट भी शर्मा जाएगा। दिल्ली से लखनऊ पहुंचते-पहुंचते जब आधी आबादी के आक्रोश को झेलना पड़ रहा है तो यहां आप रंग बदल रहे हैं। फिर सदन में विरोध क्यों किया?

सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब मैं समाजवादी पार्टी की बात करता हूं कि 1995 की घटना सबको याद है, जब प्रदेश की पहली दलित मुख्यमंत्री के साथ स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ था। पार्टी कोई भी हो सकती है लेकिन आपका आचरण क्या था? यह है समाजवादी पार्टी का आचरण। उस समय की BSP नेत्री जो बाद में प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी, भाजपा ने उनका समर्थन किया कि एक दलित की बेटी को सम्मान मिलना चाहिए। स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी अपनी जान पर खेलकर समाजवादी पार्टी के गुंडों से स्टेट गेस्ट हाउस में भिड़े थे।

Also read: युवाओं के लिए खुशखबरी! UP पुलिस विभाग में निकलेगी रिकॉर्ड भर्तियां, लखनऊ में CM योगी का बड़ा ऐलान

माफिया के सामने नतमस्तक हुई समाजवादी पार्टी- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, "एक गुंडे, माफिया के सामने समाजवादी पार्टी किस तरह नतमस्तक हुई जब राजू पाल की हत्या हुई। आप लोग पूजा पाल के आंखों के आँसू भी नहीं पोछ पाए थे। आप जाति के नाम पर समाज को बाँटते हैं लेकिन आपकी सहानुभूति वास्तव में महिलाओं, पिछड़ों, अति पिछड़ों के प्रति नहीं है इसके स्टेट गेस्ट हाउस कांड और पूजा पाल का प्रकरण और इस प्रकार के अनेक उदाहरण है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: सीएम नायब सैनी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सम्मेलन में की शिरकत, बताईं हरियाणा की उपलब्धियां

HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य क्षेत्र की अनुकरणीय पहलों पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में की शिरकत की। इस सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्य अतिथि के तौर शिरकर की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

पानीपत के संदीप ओमकार का सपना हुआ पूरा, बॉलीवुड फिल्म ‘नवगुंजरा’ में आएंगे नजर

पानीपत के बापोली ब्लॉक के खोजसीपुर गांव निवासी संदीप ओमकार (38) अब बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं। स्कूल के दिनों में नाटक और जागरण में माता के भजन गाने का शौक रखने वाले संदीप अब फिल्म ‘नवगुंजरा’ में नजर आएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast