Search KhabarFast

Press ESC to close

कहां छुपा था ये टैलेंट? IPL में आते ही मचा दिया धमाल, बुमराह-हार्दिक भी पड़े फीके

कहां छुपा था ये टैलेंट? IPL में आते ही मचा दिया धमाल, बुमराह-हार्दिक भी पड़े फीके

Salil Arora: मुंबई का ऐतिहासिक मैदान वानखेडे, हर तरफ नीले रंग की चमकती जर्सी.... सितारों से भारी दो टीमें। पहली मुंबई इंडियन और दूसरी सनराइजर्स हैदराबाद। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य बना दिया। गेंदबाजी में बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे बड़े नाम मौजूद थे। ऐसा लग रहा था कि मुंबई इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी और सोचे भी क्यों ना, जब क्रिकेट जगत के बेहतरीन गेंदबाज आपकी टीम में मौजूद हो। लेकिन क्रिकेट को ऐसी ही अनिश्चितताओं का खेल नहीं कहा जाता। हर एक पल में पूरे मैच कहानी बदल जाती है। ऐसा कुछ इस मुकाबले में देखने को मिला। इस मुकाबले की कहानी को किसी बड़े नाम ने नहीं, बल्कि एक साधारण से क्रिकेटर सलिल अरोड़ा ने बदल दी।

243 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम के बल्लेबाजों ने इस रास्ते को बेहद आसान बना दिया था। अंत में आखिरी दो ओवर 11 रन चाहिए थे। ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद इसको आसानी से हासिल कर लेगा। लेकिन मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज था। जिसके सामने कोई भी लक्ष्य आसान नहीं था। उसी समय हैदराबाद की तरफ से 23 साल के युवा बल्लेबाज सलिल अरोड़ा मैदान पर आए। उनके ऊपर दवाब साफ देखा जा रहा था। लेकिन जब उन्होंने बुमराह की गेद पर छक्का लगा दिया तो उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर हो गया। इस छक्के ने पूरे मैच की दिशा ही बदल कर रख दी।  

Also read: IPL 2026 में रियान पराग पर बवाल, वेपिंग मामले में BCCI का सख्त एक्शन

हार्दिक को भी नहीं छोड़ा

बुमराह के बाद गेंदबाजी करने आए मुंबई के सबसे बड़े मैच विनर हार्दिक पंड्या और सामने सलिल अरोड़ा बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने पंड्या की पहली गेंदबाज पर चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर छक्का लगा दिया। तीसरी गेद डॉट हुई। जिससे थोड़ी सी उम्मीद जगी। लेकिन सलिल ने चौथी गेंद पर छक्का लगाकर मैच ही खत्म कर दिया।

10 गेंदों में 30 रनों की तूफानी पारी

सलिल अरोड़ा ने महज 10 गेंदों में 30 रनों की तूफानी पारी खेली और हैदराबाद को एक शानदार जीत दिला दी। सलिल की इस पारी ने यह बता दिया कि फिनिशर के तौर अब उनका आगमन हो चुका है। बता दें कि सनराइजर्स ने वानखेड़े में इतिहास रच दिया। उन्होंने इस मैदान पर सबसे बड़ा सफल रनचेज किया। इस जीत के बाद हैदराबाद ने अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: विवादों में फंसे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग, ‘धुआं उड़ाने’ की हरकत पर उठे सवाल

IPL 2026: बीती रात न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के विजय रथ को राजस्थान रॉयल्स ने रोक दिया। राजस्थान में पंजाब को चार गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हरा दिया। रॉयल्स की तरफ से डोनोवन फरेरा (52*) और शुभम दुबे (31*) की शानदार साझेदारी ने टीम को एक बेहतरीन जीत दिलाई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गया। राजस्थान की जीत के बाद एक नया बवाल देखने को मिला।

IPL 2026 में रियान पराग पर बवाल, वेपिंग मामले में BCCI का सख्त एक्शन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आईपीएल में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग करते हुए देखा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast