Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में गाड़ियों की एंट्री हुई महंगी, कमर्शियल वाहनों पर ECC चार्ज बढ़ा

दिल्ली में गाड़ियों की एंट्री हुई महंगी, कमर्शियल वाहनों पर ECC चार्ज बढ़ा

Delhi ECC: दिल्ली की हवा एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह धुंध नहीं बल्कि सरकार का सख्त फैसला है। अब राजधानी में प्रवेश करने वाले कमर्शियल वाहनों को ज्यादा शुल्क देना होगा। सरकार ने एनवायरमेंटल कंपनसेशन चार्ज (ECC) बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे खासतौर पर डीजल ट्रक और ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले वाहन प्रभावित होंगे। सरकार का मानना है कि इस कदम से प्रदूषण पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और साफ ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही यह भी तय किया गया है कि हर साल अप्रैल में ECC में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि इसका असर समय के साथ कम न हो।

कितना देना होगा टेक्स? 

नई अधिसूचना के अनुसार, कैटेगरी-2 के हल्के कमर्शियल वाहन और कैटेगरी-3 के दो-एक्सल ट्रकों पर ECC 1,400 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है। वहीं कैटेगरी-4 के तीन-एक्सल ट्रकों और कैटेगरी-5 के भारी वाहनों के लिए ये शुल्क 2,600 रुपये से बढ़ाकर 4,000 रुपये कर दिया गया है। यानी हल्के और दो-एक्सल वाहनों पर करीब 600 रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि भारी वाहनों पर 1,400 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे साफ है कि ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सरकार सख्ती दिखा रही है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस फैसले को प्रदूषण के खिलाफ बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ राजस्व बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया निर्णय है।

कोर्ट से मिली ECC रेट्स को मंजूरी

इससे पहले 12 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने भी इन नए ECC रेट्स को मंजूरी दी थी। कोर्ट ने इसे संतुलित और उचित बताते हुए हर साल 5 प्रतिशत बढ़ोतरी को सही ठहराया। साथ ही यह भी कहा गया कि जरूरी सामान लेकर आने वाले वाहनों को छोड़कर बाकी भारी वाहन शहर के बाहर बने एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करें। सरकार के मुताबिक, 2015 में लागू ECC समय के साथ प्रभावी नहीं रह गया था। इसलिए इसे दोबारा मजबूत करने के लिए दरों में बढ़ोतरी की गई है। यह फैसला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के क्लीन एयर अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। 

Also read: Rule Changes: LPG से लेकर बैंकिंग तक...01 मई से होंगे बड़े बदलेगा, आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर? यहां जानें सबकुछ

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में भारी बारिश देगा गर्मी से राहत, इन राज्यों में मानसून का तांडव; देखें IMD का अलर्ट

Tomorrow Weather Forecast: देशभर में मौसम अपना रंग दिखा रहा है। कहीं बाढ़ ने भारी तबाही मचाई हैं। तो कहीं अभी भी गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) राजधानी दिल्ली के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है।

Passport Fees Hike: 14 साल बाद पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

Passport Fees Hike: देश की जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट और उससे जुड़ी सेवाओं की फीस में बड़ा बदलाव किया गया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी पासपोर्ट (संशोधन) नियम के मुताबिक, बढ़ी हुई नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी। सरकार का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब देश में नागरिकता के प्रमाण के रूप में मान्यता दिए जाने को बहस चल रही है।

कल का मौसम: देश के 21 राज्यों में होगी तूफानी बारिश, तेज तूफान और आंधी का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल 26 जून को देश के कई राज्यों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं का असर दिखेगा। वयूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, महाराष्ट्र असम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast