Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बैंक की महिला एजेंट को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बैंक की महिला एजेंट को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के कैथल में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में HDFC बैंक की महिला एजेंट मुकेश रानी को 60 हज़ार रूपये लेते रंगे हाथ काबू कर लिया। जानकारी के मुताबिक जैसा की बताया जा रहा है कि महिला ऑफिसर एक लोन माफी में डेथ क्लेम सेटलमेंट की एवज में शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपए डिमांड कर रही थी जिसके बाद मामला 60 हजार रुपए में सेटल हुआ। विजिलेंस के पास शिकायत पहुँचने पर टीम ने कलायत अनाज मंडी के पास 60 हज़ार रूपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, कैथल ACB कार्यालय से इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि कलायत के ही रहने वाले युवक रमन ने इस संबंध में टीम को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके पिता ने बैंक से एक लोन लिया था, लेकिन बाद में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। ऐसे में उसका लोन और डेथ क्लेम सेटलमेंट के नाम पर एनओसी दिलाने और बीमा क्लेम लेने के लिए उसने महिला कर्मचारी से संपर्क किया। महिला कर्मचारी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उनके पैसे दिलवा देगी और इसकी एवज में उन्हें कुल राशि का 10% कमीशन उसे देना होगा। इस संबंध में युवक ने ACB को शिकायत दी। 

इस सूचना के आधार पर ACB की टीम ने जाल बिछाया और कलायत की अनाज मंडी के बाहर चाय की दूकान पर बुलाया जैसे ही कर्मचारी पैसे लेने लगी तो टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।  
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast