Search KhabarFast

Press ESC to close

धनतेरस के मौके पर धन की बारिश, एक ही दिन में VIDA ने डिलीवर किए सबसे ज्यादा स्कूटी, बना दिया रिकॉर्ड

धनतेरस के मौके पर धन की बारिश, एक ही दिन में VIDA ने डिलीवर किए सबसे ज्यादा स्कूटी, बना दिया रिकॉर्ड

VIDA Scooty Sale On Dhanteras: हीरो की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड विडा ने धनतेरस के मौके पर एक खास रिकॉर्ड बनाया हैं। और ये रिकॉर्ड हैं एक ही दिन में सबसे ज्यादा स्कूटी डिलीवर करने का। विडा ने एक ही दिन में एक ही शहर में सबसे ज्यादा स्कूटी डिलीवर करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिए हैं। कंपनी के पोर्टफोलियों की अगर बात करें तो पोर्टफोलियो के मुताबिक़ कई बैटरी ऑप्शन वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर आते हैं। वहीं बिजनेस के लिहाज से अक्टूबर का महीना भी विडा के लिए शानदार बीता हैं। आइए जानते हैं इसकी विषय में खास बातें

चौथी सबसे बड़ी EV कंपनी बनी VIDA

इस रिकॉर्ड के साथ ही VIDA की मार्केट में पकड़ और मजबूत हुई है। ऑटो वेबसाइट ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के अनुसार, VIDA अक्टूबर 2026 में भारत की चौथी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई है।कंपनी ने पिछले महीने कुल 29,958 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 81.6% ज्यादा है।

Also read: सड़क पर राज करेगी Hero की नई धाकड़ बाइक, फीचर्स ऐसे कि देखकर हो जाएंगे दीवाने, जानिए कीमत

VIDA VX2 में क्या है खास?

जिस स्कूटर ने ये रिकॉर्ड बनाया है, वो है VIDA VX2। ये कंपनी की सबसे पॉपुलर रेंज है। 1. परफॉर्मेंस: इसकी टॉप स्पीड 90 km/h है और इसमें कई राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसमें रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जिसे घर पर भी चार्ज किया जा सकता है। 2. फीचर्स: इसमें 4.3 इंच का बड़ा TFT डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, और OTA अपडेट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी हैं। 3. प्रैक्टिकल: डेली यूज के लिए इसमें 33.2 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है और सेफ्टी के लिए डिस्क-ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन मिलता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 07 November 2026: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! छोटी दिवाली पर गोल्ड के दाम में भारी गिरावट, चांदी का भाव भी जानें

Gold-Silver Price Today 07 November 2026: छोटी दिवाली के मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। सोने के वायदा कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,731 रुपये यानी करीब 1.2% टूटकर 1,42,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,44,095 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी के वायदा भाव में मामूली तेजी आई और यह 190 रुपये बढ़कर 1,84,977 रुपये प्रति किलो पहुंच गया।

सड़क पर राज करेगी Hero की नई धाकड़ बाइक, फीचर्स ऐसे कि देखकर हो जाएंगे दीवाने, जानिए कीमत

Hero Xtreme 125R Stealth Edition: Hero MotoCorp ने अपनी सबसे पॉपुलर 125cc स्पोर्टी बाइक Xtreme 125R का सबसे प्रीमियम अवतार लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Stealth Edition नाम दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast