Search KhabarFast

Press ESC to close

स्लीपर वंदे भारत में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, रेलवे ने बदले रिजर्वेशन के नियम, नहीं मिलेगा तत्काल

स्लीपर वंदे भारत में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, रेलवे ने बदले रिजर्वेशन के नियम, नहीं मिलेगा तत्काल

Vande Bharat Sleeper Tatkal Rules: देश की अत्याधुनिक स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Sleeper) में सफर करने का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने इस प्रीमियम ट्रेन के संचालन और रिजर्वेशन को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नए नियमों के मुताबिक स्लीपर वंदे भारत में तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी और इसमें फ्लेक्सी फेयर यानी डायनेमिक किराया भी लागू नहीं होगा।

नहीं मिलेगी तत्काल टिकट की सुविधा

रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक नियमों के मुताबिक, स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों के लिए तत्काल टिकट की कोई सुविधा नहीं होगी और न ही किसी प्रकार का तत्काल कोटा उपलब्ध रहेगा। इसके सभी टिकट केवल सामान्य आरक्षण प्रक्रिया के तहत ही बुक किए जा सकेंगे।

फ्लेक्सी फेयर और डायनेमिक किराया भी खत्म

रेलवे ने बड़ी राहत देते हुए इसमें डायनेमिक या फ्लेक्सी फेयर प्रणाली लागू नहीं करने का फैसला किया है। इससे अंतिम समय में टिकट महंगे होने की समस्या से यात्रियों को राहत मिलेगी और किराया एक समान रहेगा।

Also read: Tata की कार खरीदने का सुनहरा मौका, कंपनी दे रही 3.35 लाख तक का डिस्काउंट, कीमत सिर्फ 6.99 लाख से शुरू

16 कोच में 823 बर्थ, ऐसा है कोच स्ट्रक्चर

16 डिब्बों वाली यह फुल एसी स्लीपर ट्रेन कुल 823 बर्थ की क्षमता वाली है, जिसे तीन श्रेणियों में बांटा गया है। रात भर के सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसे हाईस्पीड और प्रीमियम सुविधाओं से लैस किया गया है।

महिलाओं और रेलवे कर्मचारियों के लिए विशेष कोटा

सुरक्षा और विशेष श्रेणियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में कोटा भी निर्धारित किया गया है। महिला कोटा: थर्ड एसी श्रेणी में महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए 6 बर्थ आरक्षित की गई हैं। रेलवे कर्मचारी कोटा: रेलवे ड्यूटी पास वाले कर्मचारियों के लिए ट्रेन में 21 बर्थ निर्धारित की गई हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Tata की कार खरीदने का सुनहरा मौका, कंपनी दे रही 3.35 लाख तक का डिस्काउंट, कीमत सिर्फ 6.99 लाख से शुरू

Tata EV November 2026 Offers: टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Tata Passenger Electric Mobility) ने नवंबर 2026 के लिए अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो पर बंपर ऑफर्स की घोषणा कर दी है।

अब देशभर में सड़क दुर्घटना के घायलों का होगा मुफ्त इलाज, जानें लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया

Free Treatment for Accident Victims: सड़क दुर्घटना में आपातकाल स्तिथि के लिए अब धन संचय करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। क्यूंकि सरकार ने एक ऐसी योजना चलाई हैं। जिसके अंतर्गत सभी घायलों का इलाज बिलकुल मुफ्त में किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast