Gold-Silver Price Today 07 November 2026: छोटी दिवाली के मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। सोने के वायदा कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,731 रुपये यानी करीब 1.2% टूटकर 1,42,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,44,095 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी के वायदा भाव में मामूली तेजी आई और यह 190 रुपये बढ़कर 1,84,977 रुपये प्रति किलो पहुंच गया।
अलग-अलग बाजारों में सोने-चांदी के दाम में अंतर बना हुआ है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,92,500 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। वहीं, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव 1,43,610 रुपये, 1,31,650 रुपये और 1,07,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है।
जानें देश के प्रमुख शहरों का हाल
दिल्ली
24 कैरेट सोना - ₹143610 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹131650 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹107640 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,05,000 प्रति किलो
मुंबई
24 कैरेट सोना - ₹1,43,660 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹1,31,500 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹1,07,590 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,05,000 प्रति किलो
कोलकाता
24 कैरेट सोना - ₹1,43,660 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹1,31,500 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹1,07,100 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,05,000 प्रति किलो
चेन्नई
24 कैरेट सोना - ₹1,43,350 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹1,31,400 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹1,07,600 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,05,000 प्रति किलो
आपको बता दें कि सोने के आभूषण खरीदते समय ग्राहकों को ध्यान रखना चाहिए कि बताई गई कीमतों के अलावा मेकिंग चार्ज, डिजाइन वेस्टेज और 3 फीसदी जीएसटी भी देना होता है। ऐसे में ज्वेलरी की अंतिम कीमत अलग हो सकती है