Search KhabarFast

Press ESC to close

Samsung से लेकर Oppo तक के मोबाइल हुए महंगे, मैकबुक की कीमत में भी जबरदस्त बढ़ोतरी

Samsung से लेकर Oppo तक के मोबाइल हुए महंगे, मैकबुक की कीमत में भी जबरदस्त बढ़ोतरी

Mobile Phone Become Expensive : क्या आप भी मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। अब आपको मोबाइल खरीदने के लिए जेब ढिली करनी पड़ सकती है। पिछले दो दिनों में कई बड़ी कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी हैं। विशेषज्ञ का कहना है कि साल खत्म होने तक मोबाइल की कीमत 50 फीसदी बढ़ जाएगी।

हाल ही में ऐपल ने आईफोन के अलावा अपने सभी उत्पादों की कीमतें बढ़ाई है। जिसमें मैकबुक की कीमत लाख रुपए से ज्यादा बढ़ाई गई हैं। बताया जा रहा है कि कीतम बढ़ने का कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह चिप का शॉर्टेज होना है।

Samsung से लेकर Oppo तक के फोन महंगा

Samsung, oppo, poco और Oneplus ने अलग-अलग मॉडल की कीमतों पर 1000 रुपए से लेकर 8000 रुपए की बढ़ोतरी की है। Samsung ने M47 5G मॉडल के दाम 8000 रुपए बढ़ाए हैं। Vivo T5x और Vivo T4 Lite के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत 2000 से 3000 रुपए तक बढ़ी है। POCO X8 Pro Max, POCO X8 Pro और POCO M8 5G मॉडल के रेट भी 1000 से लेकर 2000 रुपए तक बढ़ाए गए हैं।

इसके अलावा OnePlus ने Oneplus 15R, Nord CE6 जैसे स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाई हैं। कुछ के दाम 5000 रुपए तक बढ़ाए गए हैं।         

Also read: Royal Enfield Flying Flea C6 लॉन्च डिलीवरी शुरू, जानिए क्या है कीमत और खास फीचर्स

क्यों बढ़ रही स्मार्टफोन की कीमतें

अब सवाल है कि कंपनियां बार-बार फोन की कीमत क्यों बढ़ा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह मेमोरी चिप की कमी बताई जा रही है। एआई डेटा सेंटर की संख्या बढ़ने के कारण DRAM और NAND मेमोरी की मांग बढ़ गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

7-सीटर MPV सेगमेंट में अर्टिगा का जलवा, अकेले 46% मार्केट पर कब्जा

भारत में 7-सीटर कारों की मांग लगातार बनी हुई है। इस सेगमेंट में SUV के साथ-साथ MPV भी काफी पसंद की जाती हैं। खासकर बड़े परिवारों के लिए MPV को ज्यादा आरामदायक और उपयोगी माना जाता है।

Jio OTT: 550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

Jio OTT: फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी देखने वाले जियो ग्राहकों के लिए अब लंबे समय के OTT-Pass भी उपलब्ध होंगे। कंपनी ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन वाले दो नए पास जोड़े हैं। पहले से मौजूद 200 रुपये के पास की वैधता 28 दिन है। तीनों पास में हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G, 15 प्रीमियम OTT ऐप्स और JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। नए OTT-Pass एक साल के सक्रिय बेस प्लान वाले ग्राहकों के लिए होगा। वॉयस-ओनली प्लान इसमें शामिल नहीं हैं।

मार्केट में आने से पहले दिखी Pixel 11 Pro Fold की झलक, गूगल ने बताई इसकी लॉन्च डेट

Pixel 11 Pro Fold: गूगल ने Pixel 11 Pro Fold का पहला आधिकारिक टीज़र जारी किया है, जिसमें 12 अगस्त को होने वाले इसके आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन की एक झलक दिखाई गई है। छोटे से टीज़र वीडियो में डिवाइस के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन Pixel 11 Pro Fold का सिल्हूट और इसके आंतरिक डिस्प्ले की एक झलक दिखाई गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast