Search KhabarFast

Press ESC to close

बजट कम और म्यूजिक के लिए बेस्ट...OnePlus का ये ईयरबड्स देगा प्रीमियम साउंड; यहां देखें इसकी खासियत

बजट कम और म्यूजिक के लिए बेस्ट...OnePlus का ये ईयरबड्स देगा प्रीमियम साउंड; यहां देखें इसकी खासियत

OnePlus Nord Buds 4: आज के समय में बाज़ार में इतने सारे वायरलेस हेडफ़ोन उपलब्ध हैं कि हम कंफ्यूज हो जाते है कि हमारी जरूरत और बजट के हिसाब से कौन-सा हेडफ़ोन सही रहेगा? तो चलिए हम आपकी इस परेशानी को तुरंत सॉल्व कर देते हैं। दरअसल, वनप्लस ने एक और वायरलेस हेडफ़ोन लॉन्च किया है। ये वायरलेस हेडफ़ोन उन ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है, जो कम बजट में  प्रीमियम फीचर्स का आनंद लेना चाहते हैं। तो चलिए इस वायरलेस हेडफ़ोन के बारे में जानते हैं।

Nord Buds 4 का डिज़ाइन

नॉर्ड बड्स 4 का केस साफ-सुथरा, मैट फिनिश वाला और पेबल शेप का है, जो शानदार और प्रीमियम लुक देता है। स्टेम स्टाइल वाले ये ईयरबड्स सिर्फ 4.3 ग्राम का हैं। लंबे समय तक पहनने पर भी ये आरामदायक हैं।

साउंड और ANC

इनमें 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर्स हैं। अगर आपको क्रिस्प वोकल्स पसंद हैं तो आपको अपनी पसंद के अनुसार साउंड को कस्टमाइज़ करने के लिए HeyMelody ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इनमें LHDC नहीं है, ये SBC और AAC तक ही सीमित हैं। आम सुनने के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। अब अगर इसकी ANC की बात करें तो इसका ANC 52dB का है, जो बैकग्राउंड में चल रही लगभग हर चीज़ की लगातार गूंज को कम करता है।

Also read: भारत में तेजी से बढ़ेगा इलेक्ट्रिक वाहन बाजार, 2032 तक 12 गुना बढ़कर 3 करोड़ यूनिट पहुंचने का अनुमान

बैटरी लाइफ

Nord Buds 4 के ईयरबड्स में 530mAh की बैटरी है और ब्लूटूथ 6.1 की क्षमता के कारण ANC बंद होने पर लगभग 54 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।

गेमिंग अनुभव

इन ईयरबड्स में 'गेम साउंड स्पेशल ऑडियो' है, जो ऑडियो लेटेंसी को 47ms तक कम करने में मदद करता है।

कैसे काम करेगा HeyMelody ऐप?

अब अगर HeyMelody ऐप की बात करें तो इसका उपयोग करके साउंड और अन्य सेटिंग्स को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। इसमें एक साफ-सुथरा इंटरफ़ेस है जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार साउंड प्रोफाइल को एडजस्ट कर सकते हैं। इस ऐप के द्वारा आप ANC, ट्रांसपेरेंसी को भी एडजस्ट कर सकते हैं और टच कंट्रोल को भी तुरंत कस्टमाइज़ कर सकते हैं।  

वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 की कीमत 3,299 रुपये है। इनमें फ्लैगशिप लेवल की बैटरी लाइफ, ज़बरदस्त ANC, दो डिवाइसों से कनेक्ट होने की सुविधा और बेहद आरामदायक फिटिंग मिलती है। इसलिए अगर आपको चलते-फिरते गाने सुनने या शो देखने पसंज है, तो आप वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 खरीद सकते है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

7-सीटर MPV सेगमेंट में अर्टिगा का जलवा, अकेले 46% मार्केट पर कब्जा

भारत में 7-सीटर कारों की मांग लगातार बनी हुई है। इस सेगमेंट में SUV के साथ-साथ MPV भी काफी पसंद की जाती हैं। खासकर बड़े परिवारों के लिए MPV को ज्यादा आरामदायक और उपयोगी माना जाता है।

Jio OTT: 550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

Jio OTT: फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी देखने वाले जियो ग्राहकों के लिए अब लंबे समय के OTT-Pass भी उपलब्ध होंगे। कंपनी ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन वाले दो नए पास जोड़े हैं। पहले से मौजूद 200 रुपये के पास की वैधता 28 दिन है। तीनों पास में हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G, 15 प्रीमियम OTT ऐप्स और JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। नए OTT-Pass एक साल के सक्रिय बेस प्लान वाले ग्राहकों के लिए होगा। वॉयस-ओनली प्लान इसमें शामिल नहीं हैं।

मार्केट में आने से पहले दिखी Pixel 11 Pro Fold की झलक, गूगल ने बताई इसकी लॉन्च डेट

Pixel 11 Pro Fold: गूगल ने Pixel 11 Pro Fold का पहला आधिकारिक टीज़र जारी किया है, जिसमें 12 अगस्त को होने वाले इसके आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन की एक झलक दिखाई गई है। छोटे से टीज़र वीडियो में डिवाइस के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन Pixel 11 Pro Fold का सिल्हूट और इसके आंतरिक डिस्प्ले की एक झलक दिखाई गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast