
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड ने दर्शकों के सामने दो फिल्में मिशन मंगल और बटला हाउस पेश की थीं और दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में शानदार आंकड़े दर्ज करा रही हैं।
बटला हाउस और मिशन मंगल को बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों का समय हो चुका है और इतने दिनों के बाद भी इनकी रफ्तार धीमी पड़ती नहीं दिख रही है। अगर बीते दिन की बात की जाए तो बटला हाउस मिशन मंगल दोनों ने ही शानदार आंकड़े दर्ज कराए हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया की ताजा रिपोर्ट की मानें तो दोनों फिल्मों को जन्माष्टमी का भरपूर फायदा मिला है।
अक्षय कुमार स्टारर मिशन मंगल की जो सिनेमाघरों में लगातार धमाकेदार आंकड़े दर्ज करा रही है। फिल्म ने अपने पहले 9 दिनों में 135 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और बात अगर 10वें दिन की करें तो सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म ने 12-13 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।
जॉन अब्राहमऔर रवि किशन स्टारर बटला हाउस भी सिनेमाघरों में अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है। मिशन मंगल की ही तरह बटला हाउस को भी जन्माष्टमी का पूरा फायदा मिला है और इसकी कमाई में भी उछाल दर्ज की गई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फिल्म बटला हाउस ने अपने 10वें दिन 5.50-6 करोड़ रुपये का आंकड़ा दर्ज कराया है।
Leave a comment