Surendra Koli Suicide: साल 2006 का उत्तर प्रदेश के नोएडा का निठारी हत्याकांड तो आपको याद ही होगी। इस मामले के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में क्लीन चिट देते हुए बरी कर दिया था। लेकिन अब सुरेंद्र कोली ने जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, कोली ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। उसने आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार के भूपतवाला इलाके में सप्त सरोवर रोड पर लालमाता मंदिर के सामने स्थित एक चाय की दुकान में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। जिसके बाद पुलिस भी अपनी जांच में जुटी हुई है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि जिस दुकान में सुरेंद्र कोली का शव मिला, वह पिछले कुछ से उसी दुकान में काम रहा था। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र कोली निठारी हत्याकांड का आरोपी था और पिछले साल नंवबर में उसे इस मामले से बरी किया गया था। फिलहाल, कोली के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। लेकिन पुलिसअपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है।
Also read: TMC vs TMC आमने-सामने...पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न मामले में ममता ने आयोग को भेजा जवाब, बागी गुट की तैयारी जारी
क्या है निठारी हत्याकांड का मामला?
बता दें, निठारी हत्याकांड का मामला साल 2006 दिसंबर में सामने आया था, जब नोएडा के सेक्टर-31 स्थित व्यवसायी मोनिंदर सिंह पंढेर की कोठी के पीछे नाले से कई बच्चों और महिलाओं के कंकाल मिले थे। कोली उस समय पंढेर के घर में नौकर का काम करता था। मामला सामने आने के बाद मोनिंदर सिंह औऱ सुरेंद्र कोली दोनों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान दोनों पर हत्या समेत कई मामले दर्ज किए गए। धीरे-धीरे मामला CBI तक पहुंचा, जिसके बाद दोनों को मौत की सजा सुनाई गई थी। लेकिन सबूतों का अभाव होने के कारण दोनों की सजा रद्द करते हुए उन्हें बरी कर दिया गया।