Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:एसआईआर को लेकर कांग्रेस के बीएलओ-2 की बैठक आयोजित, आने वाली चुनौतियों पर किया गया विचार-विमर्श

Uttrakhand News:एसआईआर को लेकर कांग्रेस के बीएलओ-2 की बैठक आयोजित, आने वाली चुनौतियों पर किया गया विचार-विमर्श

Uttrakhand News: एसआईआर को लेकर रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आज कांग्रेस के बीएलओ-2 की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी सूर्यकांत धस्माना एवं सह-प्रभारी सुशांत बोरा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह नेगी ने की।

बैठक में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बीएलओ-2 को आने वाली विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर सामने आ रही दिक्कतों को बैठक में रखा और उनके समाधान को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।

SIR प्रक्रिया पर हुआ मंथन

विधानसभा प्रभारी सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को अनावश्यक परेशानी न हो और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सजग रहना आवश्यक है।

बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद  

सह-प्रभारी सुशांत बोरा ने भी बीएलओ-2 से क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं से समन्वय स्थापित करने और एसआईआर से संबंधित समस्याओं को उचित स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष सरिता बिष्ट, अज़बपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय उनियाल, बी एल ए 1 सतेंद्र पवार, सत्या पोखरियाल, विनीत भट्ट गुलशेर मियां, अभिनव बिष्ट, आशीष गुसाईं, पूर्व पार्षद नरेश रावत, अनित उपाध्याय, प्रतिमा शर्मा, कविता नेगी, अनिल उनियाल, अनिरुद्ध डोबरियाल, जीवन नेगी, आकाश राणा सहित कांग्रेस के बीएलओ-2, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आपसी समन्वय एवं आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।    

Also read: Uttarakhand News: मालदेवता की सास-बहू का राखी कारोबार बना मिसाल, दून के मॉल और सचिवालय में दिखेगा हुनर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

राजस्थान के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, 3 साल में 12,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के जर्जर और कमजोर सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। सरकार वर्ष 2026-27 से 2028-29 तक चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाओं से लैस करेगी।

Uttrakhand News:केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे हरिद्वार, सीएम धामी ने स्वागत किया; कई मुद्दों पर हुआ मंथन

Uttrakhand News:धर्मनगरी हरिद्वार में आज 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर एक महत्वपूर्ण विचार-मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast