ICC Test Ranking:ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुआ। दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता। मैके के ग्राउंड पर खेला गया ये मुकाबला दो दिन में खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबलें को एक पारी और 51 रनों से अपने नाम कर लिया।
वहीं इस सीरीज के खत्म होने के साथ आईसीसी की तरफ से टेस्ट टीम रैंकिंग भी जारी की गई है। जिसमें काफी भारी उलटफेर देखने को मिली है और बांग्लादेश की टीम काफी वर्षों के बाद छलांग लगाने में कामयाब रही है। बांग्लादेश की रैंकिंग में सुधार होने का पाकिस्तान को नुकसान हुआ है।
बांग्लादेश ने लगाई छलांग
दरअसल, बांग्लादेश की टीम आईसीसी की तरफ से जारी की ताजा टीम रैंकिंग में तीन स्थानों की छलांग लगाने के बाद अब छठे नंबर पर आ गई है। यह पहला मौका है जब बांग्लादेश टेस्ट टीम रैंकिंग में 9वें नंबर से ऊपर पहुंचा है। रैंकिंग में सुधार को लेकर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने खुशी व्यक्त की है और उन्होंने कहा कि मुझे अभी-अभी इसके बारे में पता चला है। उन्होंने कहा कि छठे नंबर पर पहुंचना उनकी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में बांग्लादेश की टीम जहां अब छठे नंबर पर पहुंच गई है तो वहीं पाकिस्तानी टीम की हालत खस्ता है। जिसमें वह अब 75 रेटिंग के साथ 8वें नंबर पर है। इसके अलावा 9वें नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है जिसके कुल 74 रेटिंग है और ऐसे में पाकिस्तानी टीम यदि इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करती है तो उस स्थिति में उनकी रैंकिंग में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। श्रीलंका को भी बांग्लादेश की रैंकिंग में हुए सुधार की वजह से नुकसान हुआ और वह 76 रेटिंग के साथ अब 7वें स्थान पर पहुंच गई है।
Also read: INDvsSLTest:गॉल टेस्ट में भारत की जीत, श्रीलंका को उसी के घर में भारत ने 165 रनों से हराया