Search KhabarFast

Press ESC to close

IIT दिल्ली में 31 साल के M.Sc छात्र ने लगाई छठी मंजिल से छलांग, पुलिस खोज रही सुसाइड की वजह

IIT दिल्ली में 31 साल के M.Sc छात्र ने लगाई छठी मंजिल से छलांग, पुलिस खोज रही सुसाइड की वजह

IIT Delhi Suicide Case: दिल्ली स्थित IIT में शनिवार सुबह एक 31 वर्षीय M.Sc फिजिक्स के छात्र की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, छात्र कैंपस के लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से गिर गया। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, छात्र 22 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे IIT दिल्ली के मुख्य गेट से कैंपस में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स पहुंचा और लिफ्ट से छठी मंजिल पर गया। कुछ देर बाद वह इमारत के सामने वाले हिस्से से नीचे गिर गया।

पुलिस को मिली PCR कॉल 

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह करीब 8:33 बजे किशनगढ़ थाने की पुलिस को PCR कॉल मिली। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। छात्र को गंभीर हालत में IIT दिल्ली के कैंपस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की जांच के लिए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब यानी FSL की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं।

छात्र के शरीर पर चोट के निशान 
 

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में छात्र के शरीर पर गिरने से लगी चोटों के अलावा किसी अन्य तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान छात्र के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। अब मोबाइल की जांच की जाएगी, ताकि घटना से पहले छात्र की गतिविधियों और संपर्कों के बारे में जानकारी मिल सके।

छात्र के काउंसलिंग रिकॉर्ड की हो रही जांच 

पुलिस IIT दिल्ली प्रशासन से छात्र के काउंसलिंग रिकॉर्ड और उससे जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी भी ले रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि घटना से पहले छात्र किन परिस्थितियों से गुजर रहा था और उसकी मौत के पीछे क्या वजह रही। फिलहाल पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल और उपलब्ध सबूतों की जांच के आधार पर मामले की आगे की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।    

Also read: Delhi News:मामूली विवाद में चली गई इंजीनियर की जान, 60 लाख का था पैकेज; दिल्ली का झकझोर देने वाला मामला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News:मामूली विवाद में चली गई इंजीनियर की जान, 60 लाख का था पैकेज; दिल्ली का झकझोर देने वाला मामला

Delhi News:दिल्ली के निहाल विहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बच्चे को दवाई लगाने की बात से विवाद। फिर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। पत्नी घर से बाहर गई, 10 मिनट बाद वापस लौटी लेकिन, अकेली नही। उसके साथ कई लोग थे।

Delhi News: दिल्ली के राजिंदर नगर में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की मौत, हॉस्टल के कमरे में मिली लाश

Delhi News: दिल्ली के राजिंदर नगर इलाके में बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) नर्सिंग की 19 वर्षीय छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गई। पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, घटना की जानकारी शुक्रवार, 21 अगस्त को राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन में छात्रा की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद सामने आई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast