Search KhabarFast

Press ESC to close

बॉक्सिंग की दुनिया में मातम...पूर्व विश्व चैंपियन को गोलियों से किया छलनी, रिंग में करने वाले थे वापसी

बॉक्सिंग की दुनिया में मातम...पूर्व विश्व चैंपियन को गोलियों से किया छलनी, रिंग में करने वाले थे वापसी

Boxer Shot Dead:बॉक्सिंग की दुनिया में हैरान करने वाली खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका के पूर्व विश्व चैंपियन बॉक्सर जोलानी टेटे की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये हमला उस वक्त हुआ जब वह अपनी कार में बैठे हुए थे।

पुलिस के अनुसार जोलानी टेटे अपनी कार से घर पहुंचे थे और गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन तभी नकाब पहने दो बदमाश ने फायरिंग कर दी। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ एक महिला भी थी, जो घायल हो गई। ये घटना ईस्टर्न केप के मडांटसाने इलाके की है।

मामले की तहकीकात हुई शुरू

वहीं, हमलावर वारादात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जोलानी टेटे को बॉक्सिंग रिंग में प्यार से लास्ट बॉर्न कहा जाता था। जोलानी टेटे का करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने 2007 से 2008 तक डब्लूवीएफ फ्लाईवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने 2017 और 2019 में डब्लूवीओ बैंटमवेट का ताज भी पहना। टेटे के नाम विश्व फाइट के इतिहास में सबसे तेज नॉकआउट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज है। साल 2017 में उन्होंने एक मुकाबले में इतिहास रचते हुए सिबोनिसो गोन्या को 11 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था।

बैन हटने के बाद वापसी की कर रहे थे तैयारी

हालांकि, उनपर 2022 में डोंपिग के कारण बैन लगा दिया गया था। यह बैन 29 जुलाई 2026 को खत्म हो चुका था। टेटे अपनी सजा पूरी करने के बाद रिंग में वापसी के लिए तैयारियों में जी-जान से जुट गए थे। लेकिन, किस्मत को शायद कुछ और मंजूर था। वापसी से पहले ही उनकी हत्या कर दी गई।           

Also read: नोएडा में रिटायर्ड कर्नल की पत्नी के साथ धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट कर लगाए 44 लाख रुपए का चूना
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IIT दिल्ली में 31 साल के M.Sc छात्र ने लगाई छठी मंजिल से छलांग, पुलिस खोज रही सुसाइड की वजह

दिल्ली स्थित IIT में शनिवार सुबह एक 31 वर्षीय M.Sc फिजिक्स के छात्र की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, छात्र कैंपस के लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से गिर गया।

Delhi News:मामूली विवाद में चली गई इंजीनियर की जान, 60 लाख का था पैकेज; दिल्ली का झकझोर देने वाला मामला

Delhi News:दिल्ली के निहाल विहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बच्चे को दवाई लगाने की बात से विवाद। फिर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। पत्नी घर से बाहर गई, 10 मिनट बाद वापस लौटी लेकिन, अकेली नही। उसके साथ कई लोग थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast