Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: 24 अगस्त को 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार समेत राज्यों का हाल

Kal Ka Mausam: 24 अगस्त को 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार समेत राज्यों का हाल

Kal Ka Mausam 24 August 2026: देश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

85 KM प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं और अलग-अलग इलाकों में बने मौसम सिस्टम के कारण बारिश और आंधी का दौर तेज हो सकता है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे पेड़ और कमजोर ढांचे गिरने का खतरा है। किसानों की फसलों को भी नुकसान हो सकता है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। मछुआरों को नदी और समुद्र के किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में 24 अगस्त को भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यूपी के इन जिलों में बारिश-आंधी

उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, झांसी, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, बदायूं, आजमगढ़, इटावा, ललितपुर, वाराणसी, महोबा, सोनभद्र और बिजनौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार में भी तेज बारिश की चेतावनी

बिहार के गोपालगंज, सारण, सिवान, पटना, गया, चंपारण, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। यहां हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

पहाड़ी राज्यों में बढ़ा खतरा

उत्तराखंड में अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी और उत्तरकाशी समेत कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, सोलन, ऊना और लाहौल-स्पीति में भी खराब मौसम की चेतावनी है। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश

राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, धार, खंडवा, शिवपुरी और मंदसौर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, मिजोरम, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। लोगों को तेज बारिश और आंधी के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Also read: Reservation:क्या आरक्षण की हो सकती है समीक्षा? सुप्रीम कोर्ट और संविधान इस पर क्या कहते हैं 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Reservation:क्या आरक्षण की हो सकती है समीक्षा? सुप्रीम कोर्ट और संविधान इस पर क्या कहते हैं

Reservation:जातिगत आरक्षण के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग कर रहे हैं। साथ ही आर्थिक आधार पर सरकारी सहायता देने की बात कर रहे हैं। दूसरी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आरक्षण खत्म करने की कोशिश हो रही है।

‘मैं ऐसे लोगों पर टिप्पणी…’, कंगना रनौत को लेकर योगगुरु रामदेव ने यूं दिया जवाब; जानें क्या है पूरा मामला

Ramdev Comment on Kangana Ranaut: योग गुरु स्वामी रामदेव ने रविवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत के साथ चल रही जुबानी जंग को कम करने की कोशिश करते हुए कहा कि वे मामले को बढ़ाना नहीं चाहते और आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast