Search KhabarFast

Press ESC to close

Mahindra Scorpio Lifestyler: भारत के बाद इन देशों में धूम मचाएगा महिंद्रा का नया पिकअप

Mahindra Scorpio Lifestyler: भारत के बाद इन देशों में धूम मचाएगा महिंद्रा का नया पिकअप

Mahindra Scorpio Lifestyler: महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने नए पिकअप वाहन के जरिए विदेशों में कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के ऑटो और फार्म सेक्टर के ईडी एवं सीईओ राजेश जेजुरिकर के मुताबिक, नया Mahindra Scorpio Lifestyler भारत के साथ-साथ कई ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जाएगा। कंपनी की नजर दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों पर है। महिंद्रा ने हाल ही में अपने नए पिकअप Scorpio Lifestyler को पेश किया है। इसे भारत में अप्रैल 2027 में लॉन्च किया जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसे Mahindra Lifestyler नाम से बेचा जाएगा। कंपनी ने इसे एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म को ध्यान में रखकर तैयार किया है। जेजुरिकर ने बताया कि यह पिकअप महिंद्रा की ग्लोबल ग्रोथ रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कंपनी दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका के अलावा ASEAN देशों में भी इसके लिए संभावनाएं तलाश रही है।

ASEAN मार्केट में भी एंट्री की तैयारी

महिंद्रा के मुताबिक ASEAN क्षेत्र में पिकअप वाहनों की अच्छी मांग है। फिलहाल कंपनी इस क्षेत्र में इंडोनेशिया को छोड़कर ज्यादा देशों में मौजूद नहीं है। ऐसे में Lifestyler के जरिए दूसरे ASEAN बाजारों में एंट्री करने का विकल्प भी देखा जा रहा है। कंपनी के 2025-26 के सालाना रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा ने पिछले वित्त वर्ष में 41,030 वाहनों का निर्यात किया। इससे एक साल पहले यह आंकड़ा 34,709 था। यानी कंपनी के निर्यात में करीब 18.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

भारत में भी मिल सकता है नया ग्राहक वर्ग

महिंद्रा का मानना है कि Lifestyler की भारत में भी अच्छी संभावनाएं हैं। कंपनी के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में भारतीय ग्राहक घूमने, कैंपिंग और दूसरी आउटडोर गतिविधियों पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं। ऐसे ग्राहक अपने साथ सामान और जरूरी उपकरण ले जाने के लिए इस तरह के पिकअप को पसंद कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक कॉफी प्लांटेशन मालिकों से लेकर कैंपिंग और परिवार के साथ ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए यह वाहन उपयोगी हो सकता है।

EV बिक्री में चार गुना बढ़ोतरी

महिंद्रा के इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी तेज बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की EV बिक्री पिछले वित्त वर्ष में 57,472 यूनिट रही, जबकि इससे एक साल पहले 14,183 यूनिट थी। यानी EV बिक्री करीब चार गुना बढ़ी है। BE 6, XEV 9e और XEV 9S जैसे मॉडल के बाद कंपनी ने BE 6 SPORTEQ भी पेश किया है। जेजुरिकर के मुताबिक महिंद्रा की कुल SUV बिक्री में EV की हिस्सेदारी अब करीब 12 फीसदी हो गई है और आगे भी इसके बढ़ने की उम्मीद है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

GM Modular ने लॉन्च किया ये खास पावर बैंक, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस

आज के समय में स्मार्टफोन, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। ऐसे में अलग-अलग डिवाइस को चार्ज करने के लिए कई केबल और चार्जिंग एक्सेसरीज साथ रखना परेशानी भरा हो सकता है।

चीन का ये खास ऐप दे सकता है YouTube को टक्कर, ग्लोबल यूजर्स के लिए हुआ लॉन्च

चीन की मशहूर वीडियो शेयरिंग वेबसाइट BiliBili अब इंटरनेशनल मार्केट में कदम बढ़ा रही है। इसे चीन का YouTube भी कहा जाता है। कंपनी ने 19 अगस्त को पुष्टि की कि वह अपनी सर्विस को दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast