Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे हरिद्वार, सीएम धामी ने स्वागत किया; कई मुद्दों पर हुआ मंथन

Uttrakhand News:केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे हरिद्वार, सीएम धामी ने स्वागत किया; कई मुद्दों पर हुआ मंथन

Uttrakhand News:धर्मनगरी हरिद्वार में आज 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर एक महत्वपूर्ण विचार-मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव देश के हित में है। बार-बार चुनाव से विकास कार्य बाधित होते हैं, सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह विजन देश को नई दिशा देगा।

सीएम धामी ने क्या कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार इस संकल्प के साथ है। एक साथ चुनाव होने से प्रशासनिक मशीनरी का सही उपयोग होगा और जनता को बार-बार आचार संहिता की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

शिवराज सिंह ने क्या कहा

धर्मनगरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। मंच से शिवराज ने कहा कि बार-बार चुनाव से देश का विकास रुकता है, पैसा बर्बाद होता है। पीएम मोदी का एक राष्ट्र एक चुनाव का विजन देश को आगे ले जाएगा।वहीं सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड इस संकल्प के साथ है, इससे सुशासन को बल मिलेगा। 

Also read: Uttarakhand News: मालदेवता की सास-बहू का राखी कारोबार बना मिसाल, दून के मॉल और सचिवालय में दिखेगा हुनर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:एसआईआर को लेकर कांग्रेस के बीएलओ-2 की बैठक आयोजित, आने वाली चुनौतियों पर किया गया विचार-विमर्श

Uttrakhand News: एसआईआर को लेकर रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आज कांग्रेस के बीएलओ-2 की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी सूर्यकांत धस्माना एवं सह-प्रभारी सुशांत बोरा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह नेगी ने की।

राजस्थान के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, 3 साल में 12,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के जर्जर और कमजोर सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। सरकार वर्ष 2026-27 से 2028-29 तक चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाओं से लैस करेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast