Delhi News:दिल्ली से एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर स्थित जनता विहार में पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं, 17 वर्षीय किशोर को पकड़ा गया है। जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त की रात लगभग 3 बजे बीच स्टाफ के हेड कॉन्सटेबल दिनेश और राजेश जनता विहार में गश्त कर रहे थे। जांच के दौरान उन्हें एक मोटरसाइकिल मिली, जिसके वैध कागज नही थे। जिसके बाद नियमानुसार बाइक को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धार 66 के तहज जब्त कर लिया गया।
पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला
बताया कि करीब साढ़े तीन बजे दोनों पुलिसकर्मी बीट पर लौटे तो बाइक मालिक और उसके परिवार के कुछ सदस्य वहां पर आ गए। पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और ईंट व डंडों से हमला कर दिया। वहीं, सहायता के लिए पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल टीनू पर भी वार किया गया। हमले के दौरान तीनों पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि दिनेश के सिर में चोट लगी है।
आरोपियों की तलाश जारी
इस मामले में एफआईआर संख्या 537/26 दर्ज कराई गई है। पुलिस फरार आरोपियों की खोज कर रही है। मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज इलाके का बीसी है और उसके खिलाफ पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें दो एनडीपीएस और गंभीर अपराधों से जुड़े हैं।
Also read: एक घंटे में 1,754 खातों में पैसा पहुंचाने वाला 25 साल का साइबर ठग गिरफ्तार, क्रिप्टोकरेंसी में बदल देता था ठगी का पैसा