Mathura Mandir: उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर निर्माण की मांग तेज हो गई है। रविवार यानी 9 अगस्त को साधु-संत ने बड़ा ऐलान किया है। साधु-संतों ने मंदिर निर्माण की मांग को दोहराते हुए 6 दिसंबर को कारसेवा निकालने की मांग की है।
चित्रगुप्त पीठ पर आयोजित कार्यक्रम में संतों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जुड़े मामलों को लेकर अपनी रणनीति पर भी मंथन हुआ। संत समाज ने वक्फ एक्ट को खत्म करने की मांग की। सांधु-संतों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामलों का निपटारा जल्द से जल्द होना चाहिए।
साधु-संतों में दिखा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान चित्रगुप्त पीठ परिसर में बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु मौजूद रहे। कारसेवा के ऐलान के बाद संत समाज में उत्साह दिखाई दिया। संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जाएंगी।
सिटी एसपी ने क्या कहा
वहीं, साधु-संतों के कार्यक्रम को देखते हुए मथुरा में रेड अलर्ट जारी किया गया था। सिटी एसपी राजीव कुमार सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि सुप्रीम कोर्ट और इलाहबाद हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जिले में किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने पर पूरी तरह से रोक है। राजीव सिंह ने कहा है कि उन्होंने सभी संबंधित संगठनों और व्यक्तियों को अदालत के आदेशों और निर्देशों से अवगत करा दिया है। सभी लोग उनके संपर्क में हैं और सभी ने न्यायालय के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन भी दिया है।
Also read: UP NEWS: ग्रेटर नोएडा की ILGIM कंपनी में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान दीवार गिरी; दो फायरकर्मियों की मौत, तीन घायल