Search KhabarFast

Press ESC to close

Ranchi Protest: CBI जांच की मांग पर फंसा पेंच! छात्र प्रदर्शन के बीच सीएम सोरेन के बयान से हलचल तेज

Ranchi Protest: CBI जांच की मांग पर फंसा पेंच! छात्र प्रदर्शन के बीच सीएम सोरेन के बयान से हलचल तेज

Ranchi Protest: झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएसी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली को लेकर जारी छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा बयान दिया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि युवा छात्र हमारे लिए अहम हैं। छात्रों को भ्रमित नहीं होना चाहिए। छात्र सरकार के सामने अपनी बातें रखें।

दूसरी तरफ छात्रों के साथ वार्ता में झारखंड सरकार अधिकतर मांगों पर सहमत हो गई है। हालांकि, सीबीआई जांच के लिए सरकार तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान होगा। सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि झारखंड के साथ साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ पारदर्शिता से न्याय होगा।

छात्र आंदोलन का 16वां दिन

बता दें कि रांची में 16वें दिन भी  छात्रों का आंदोलन जारी है। सोरेन सरकार और प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों के बीच आज तीसरे दौर की वार्ता हुई। सूत्रों के अनुसार, झारखंड सरकार जेपीएसपी प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने को तैयार है। बैकलॉग में जितने पेपर हैं जिसमें धांधली के आरोप हैं, उसकी सीआईडी जांच के लिए भी तैयार है। हालांकि, सीबीआई जांच के लिए झारखंड सरकार तैयार नहीं है।

छात्र-सरकार के बीच वार्ता जारी  

वहीं, सरकार जेएसएससी में भी सीआईडी और ईडी जांच के लिए तैयार है। कट ऑफ पर एज ग्रुप को लेकर सरकार अभी तैयार नहीं है। दूसरी तरफ छात्र सीबीआई जांच के लिए अड़े हुए हैं। दोबारा बैठक मुख्य छात्र ग्रुप से होगी। अभय तिवारी ने जितने एग्जाम दिए हैं उनको रद्द करने पर अभी सरकार तैयार नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि हेमंत सरकार के मंत्रियों ने भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो से भी वीडियो कॉल पर बात करके अनशन खत्म करने के लिए कहा लेकिन महतो ने कहा कि लिखित में दीजिए कि मांगें मान ली हैं। हालांकि, अभी फाइनल राउंड की बातचीत चल रही है, उसके बाद बाहर आकर मंत्री और छात्र अपना बयान दे सकते हैं।        

Also read: Delhi News: राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास मिला 19 साल की छात्रा का शव, सुसाइड नोट भी बरामद

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: विधानसभा में राज्य वित्त संबंधी CAG रिपोर्ट पेश करेंगी CM रेखा गुप्ता, इस दिन की तारीख की गई तय

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की "वर्ष 2024-25 के लिए राज्य वित्त" संबंधी रिपोर्ट सदन में पेश करेंगी। दिन के कार्यसूची के अनुसार, सत्र सुबह 11 बजे नियम-280 के तहत जन महत्व के मुद्दों पर सदस्यों की चर्चा के साथ शुरू होगा।

West Bengal News: बंगाल में ममता बनर्जी पर फेंके गए जूते-चप्पल! गुस्साई भीड़ ने जमकर की नारेबाजी

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में ममता बनर्जी के काफिले पर भीड़ ने हमला कर दिया। दरअसल, पूर्व सीएम ममता बनर्जी एक टीएमसी कार्यकर्ता के घर जा रही थीं। जिसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। तभी गुस्साई भीड़ ने उनपर हमला कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast