West Bengal News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में ममता बनर्जी के काफिले पर भीड़ ने हमला कर दिया। दरअसल, पूर्व सीएम ममता बनर्जी एक टीएमसी कार्यकर्ता के घर जा रही थीं। जिसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। तभी गुस्साई भीड़ ने उनपर हमला कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया, उस पर कीचड़ फेंका और पानी की बोतलें, जूते और चप्पलें उनपर फेंके गए। आक्रोशित भीड़ ने ममता बनर्जी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। वहीं, स्थिति को बिगड़ता देख तुरंत पुलिस पहुंची और ममता बनर्जी को सुरक्षित बाहर निकाला।
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला
हमले के बाद ममता बनर्जी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने ही कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। हमला इतना जोरदार था कि अगर गाड़ी कि खिड़कियां खुली होतीं, तो उनका सिर फट सकता था और वह सभी लोग मारे जा सकते थे। ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसा उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा और यह सब सीधे पुलिस की मौजूदगी में हुआ है।
टीएमसी कार्यकर्ता के घर जा रही थीं ममता
मिली जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी एक स्थानीय मृतक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के परिवार से मिलने उनके घर जा रही थीं। शुक्रवार को पुलिस कस्टडी में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई थी। रास्ते में जैसे ही उनका काफिला हलिशहर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद गुस्साए लोगों ने गाड़ी को आगे बढ़ने से रोक दिया। यह विरोध इतना उग्र था कि कुछ ही पलों में हालात काबू से बाहर होने लगे। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इस कदर बढ़ा था कि उनके काफिल पर पानी की बोतलें, जूते और चप्पलों की बौछार कर दी।
Also read: 'मैं दर्द, डाटा और दौलत की बात करूंगा...', प्रयागराज में युवाओं को संबोधित करते हुए बोले राहुल गांधी