Search KhabarFast

Press ESC to close

UP NEWS: ग्रेटर नोएडा की ILGIM कंपनी में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान दीवार गिरी; दो फायरकर्मियों की मौत, तीन घायल

UP NEWS: ग्रेटर नोएडा की ILGIM कंपनी में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान दीवार गिरी; दो फायरकर्मियों की मौत, तीन घायल

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली ILGIM कंपनी में बीती रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग बुझाने और रेस्क्यू अभियान के दौरान कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का एक भारी बीम अचानक भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से फायर सर्विस के पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन अमित कुमार का इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार तीनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से दंपति की हुई मौके पर मौत,गांव में हुआ शोक का माहौल

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा हल्के के गांव बड़ौंदी में एक बड़ा हादसा हो गया है। एक मकान की छत गिरने से दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

UP News: अमेठी में प्रेम विवाह के 3 साल बाद युवक की हत्या, प्रेमिका के परिजनों पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युवक को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने बहाने से घर बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast