Search KhabarFast

Press ESC to close

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास पॉलीथिन फैक्ट्री धूं-धूंकर जली, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास पॉलीथिन फैक्ट्री धूं-धूंकर जली, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Delhi Fire Accident: दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार शाम एक प्लास्टिक और कपड़ा प्रिंटिंग फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दुखद हादसे में चार लोगों की जान चली गई। दमकल विभाग के अनुसार, आग पर काबू पाने के बाद फैक्ट्री की तलाशी में चार जले हुए शव बरामद किए गए, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत का माहौल है।

आग पर काबू पाने में दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि आग मंगलवार शाम 7:25 बजे लगी थी। डिविजनल फायर ऑफिसर एके जायसवाल के अनुसार, फैक्ट्री में प्लास्टिक और कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम होता था। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 15-16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना मुश्किल था। बाद में दूसरी और तीसरी मंजिल की तलाशी में तीन जले हुए शव मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि 2-3 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री

अधिकारियों ने बताया कि यह फैक्ट्री चार मंजिला इमारत में अवैध रूप से संचालित हो रही थी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा और भी भयावह हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को जेसीबी मशीन की मदद से इमारत में तीन बड़े छेद करने पड़े ताकि धुएं से बचाव हो सके और लोगों को निकाला जा सके।

हादसे ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की फैक्ट्रियां बिना उचित अनुमति के चल रही हैं, जिससे ऐसी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gutkha Baneed: इस राज्य में गुटखे की बिक्री पर लगी रोक, वितरण करने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

Gutkha Baneed: कर्नाटक सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा पर राज्य में प्रतिबंध लगा दिया है। यह पाबंदी 10 अगस्त 2026 से एक साल की अवधि तक लागू रहेगी। इसके अलावा गुटखा के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण पर भी रोक रहेगी।

Justice Verma:जस्टिस वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, तीनों आरोपों पर पूर्व जज ने क्या दिया जवाब

Parliamenty Committee Report On Justice Verma:इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच कर रही तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार यानी 12 अगस्त को लोकसभा में पेश की गई। संसद के मानसून सत्र 2026 के खत्म होने से एक दिन पहले पेश की गई रिपोर्ट में किसी भी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।

Red Fort Blast केस में कोर्ट ने मांगा हर आरोपी की भूमिका का ब्यौरा, NIA को दिए निर्देश

Red Fort Blast Case: राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने नवंबर 2025 के लाल किले में हुए कार विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट पर 27 अगस्त को संज्ञान लेने के लिए तारीख तय की है। इस बीच, अदालत ने एनआईए को प्रत्येक आरोपी की भूमिका स्पष्ट करने वाली एक तालिका दाखिल करने को कहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast