ममता कुलकर्णी ने दिया किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा, बोलीं - 'साध्वी थी और रहूंगी'

ममता कुलकर्णी ने दिया किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा, बोलीं - 'साध्वी थी और रहूंगी'

Mamta Kulkarni News: ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि उन्हें ये पद दिए जाने के बाद किन्नर अखाड़े में विवाद चल रहा था। इसलिए मैं इस्तीफा दे रही हूं। इसके साथ उन्होंने कहा 'मैं 25 साल से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी ही रहूंगी।'

गौरतलब है कि बीते दिनों ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में स्नान कर अपना पिंडदान किया था। जिसके बाद उन्हें  किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर पद दिया गया था। लेकिन उनकी नियुक्ति के बाद से उनपर कई बार सवाल भी उठाया गया है।

ममता कुलकर्णी ने दिया महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा

पूर्व फिल्म अभिनेत्री और साध्वी ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। इसे लेकर ममता कुलकर्णी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ममता कुलकर्णी ने बताया है कि उन्होंने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। क्योंकि नियुक्ति के बाद से मुझपर सवाल उठाए जा रहे थे। उन्होंने कहा, मैं 25 साल से साध्वी थी और आगे भी साध्वी ही रहूंगी।'

शंकराचार्य ने भी आपत्ति जताई

ममता कुलकर्णी का कहना है कि 'मैं काफी समय से बॉलीवुड से दूर हूं। मैंने 25 साल पहले ही फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया हैं। लेकिन इसके बावजूद मेरी काफी चीजों को लेकर लोगों के मन में सवाल हैं।' ममता कुलकर्णी आगे कहती है कि मेरे महामंडलेश्वर पद पर होने से शंकराचार्य ने भी आपत्ति जताई है।  

ममता कुलकर्णी आगे कहती है मैंने श्री चैतन्य गगन गिरि महाराज के आर्शीवाद से 25 साल घोर तपस्या की है। उनकी बराबरी में तो मुझे कोई दिखता भी नहीं है। ममता कुलकर्णी ने अपने गुरु को काफी महान बताया है।  

Leave a comment